सीधे खरीदारों के संपर्क में होंगे सब्जी उत्पादक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 May 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका सब्जी उत्पादक कंपनी लिमिटेड गठित आसनसोल पंचायत के मुड़ाबहाल में खुला कार्यालय अब बिचौलिये नहीं खा सकेंगे कमीशन राशि सब्जी उत्पादकों को पहुंचेगा सीधा लाभ दुमका : भारत सरकार के कृषक उत्पादक संगठन के तहत दुमका में दुमका सब्जी उत्पादक कंपनी लिमिटेड गठित की गयी है. इसका कार्यालय आसनसोल पंचायत के मुड़ाबहाल में खोला […]
विज्ञापन
दुमका सब्जी उत्पादक कंपनी लिमिटेड गठित
आसनसोल पंचायत के मुड़ाबहाल में खुला कार्यालय
अब बिचौलिये नहीं खा सकेंगे कमीशन राशि
सब्जी उत्पादकों को पहुंचेगा सीधा लाभ
दुमका : भारत सरकार के कृषक उत्पादक संगठन के तहत दुमका में दुमका सब्जी उत्पादक कंपनी लिमिटेड गठित की गयी है. इसका कार्यालय आसनसोल पंचायत के मुड़ाबहाल में खोला गया है. नाबार्ड द्वारा प्रायोजित एवं श्रेया संस्था द्वारा कार्यान्वित इस कंपनी के सभी सदस्य एवं कर्मचारी परियोजना क्षेत्र के ही होंगे. कंपनी का मुख्य उद्देश्य सीधे खरीदार से संपर्क करना एवं बिचौलियों को कम कर किसानों को अधिकतम लाभ दिलाना है.
किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण, ऋण की व्यवस्था, सामूहिक खेती, उचित मूल्य पर खाद-बीज की उपलब्धता, उत्पादित वस्तुओं का मूल्य संवर्द्धन, बाजार की व्यवस्था आदि पर कार्य किया जायेगा. कार्यालय का उदघाटन मुख्य अतिथि के तौर पर कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने किया.
उन्होंने इस प्रयास को सराहा और सब्जी उत्पादकों को मिलजुल कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में जिला परिषद के उपाध्यक्ष असीम मंडल, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नीरज भंडारी, आसनसोल पंचायत के मुखिया, श्रेया के सचिव अमित कुमार सिंह, वनांचल ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




