नप अध्यक्ष का जलाया पुतला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 May 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

प्रदर्शन . हथनंगावासियों ने जलजमाव के विरोध में किया हंगामा बासुकिनाथ : नगर पंचायत बासुकिनाथ के वार्ड संख्या-02 के हथनंगा-रंगाबांध गांव में रविवार को सड़क पर जल जमाव को लेकर ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया. नप अध्यक्ष मंटू कुमार लाहा का पुतला जलाया, विरोध में जम कर नारे बाजी की. नप उपाध्यक्ष मणिकांत मंडल […]
विज्ञापन
प्रदर्शन . हथनंगावासियों ने जलजमाव के विरोध में किया हंगामा
बासुकिनाथ : नगर पंचायत बासुकिनाथ के वार्ड संख्या-02 के हथनंगा-रंगाबांध गांव में रविवार को सड़क पर जल जमाव को लेकर ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया. नप अध्यक्ष मंटू कुमार लाहा का पुतला जलाया, विरोध में जम कर नारे बाजी की. नप उपाध्यक्ष मणिकांत मंडल व निरंजन मंडल की उपस्थिति में ग्रामीणों ने नप अध्यक्ष का पुतला दहन किया. गांव के मुख्य मार्ग पर करीब एक फीट गंदा पानी जमा है. पानी से दुर्गंध निकल रहा है.
आसपास के घरों में लोगों को रहना मुश्किल हो गया है. उमस भरी गरमी के इस मौसम में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है. मुख्य मार्ग रहने के कारण जाराकुरूवआ, बुडवाडंगाल, रामपुर, कल्हाकुंड, बसमता आदि गांवों के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. वार्ड पार्षद सह उपाध्यक्ष मणिकांत मंडल ने कहा कि नप अध्यक्ष के सहयोग नहीं करने के कारण इस गांव में रोड का निर्माण नहीं हो पाया. उन्हें यहां के विकास से कोई मतलब नहीं है. गांव में नाला भी नहीं बना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




