सेविका-सहायिकाओं को चयनमुक्त करने का आदेश हो निरस्त : महासंघ

दुमका : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला इकाई की बैठक रविवार को महासंघ कार्यालय में हुई. जिसमें संघ के जिला सचिव लक्ष्मीकांत लोकेश मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम द्वारा 12 मार्च को औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रखंडों में सेविका एवं सहायिकाओं को सेवा में त्रुटि के […]
दुमका : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला इकाई की बैठक रविवार को महासंघ कार्यालय में हुई. जिसमें संघ के जिला सचिव लक्ष्मीकांत लोकेश मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम द्वारा 12 मार्च को औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रखंडों में सेविका एवं सहायिकाओं को सेवा में त्रुटि के लिए आंगनबाड़ी केंद्र के कार्य से चयनमुक्त करने के फैसले पर दुख जताया गया.
श्री लोकेश ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाएं कई बार लिखित व मौखिक रूप से एक अवसर देने की याचना की थी, लेकिन इन अधिकांश आदिवासी, पहाड़िया एवं पिछड़ी जाति की विधवा व गरीब महिलाओं के फरियाद पर पुनर्विचार नहीं किया गया. श्री लोकेश ने कहा कि महासंघ उस पत्र को निरस्त करने की मांग करेगा, जिसमें इनके चयनमुक्त का आदेश दिया गया है. कहा कि उपायुक्त मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करेंगे, तो धरना प्रदर्शन एवं उग्र आंदोलन किया जायेगा. मौके पर लाल देव मिश्र, कामेश्वर मंडल, फुल मुमरू, कविता देवी, लखपती देवी, फूलकुमारी देवी, सुशीला हेंब्रम, एमेला हेंब्रम, नीलिमा हांसदा, मेरी सोरेन, शांति देवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




