दुमका से शुरू हुई गांव कल्याण अस्पताल योजना

दुमका : उपराजधानी दुमका से रविवार को गांव कल्याण अस्पताल योजना की शुरुआत हुई. राज्य में पहले मोबाइल मेडिकल यूनिट को इंडोर स्टेडियम परिसर से महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस योजना के तहत स्वास्थ्य के मानकों पर काफी पिछड़े गांवों में स्वास्थ्य सुविधायें […]
दुमका : उपराजधानी दुमका से रविवार को गांव कल्याण अस्पताल योजना की शुरुआत हुई. राज्य में पहले मोबाइल मेडिकल यूनिट को इंडोर स्टेडियम परिसर से महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस योजना के तहत स्वास्थ्य के मानकों पर काफी पिछड़े गांवों में स्वास्थ्य सुविधायें पहुंचायी जानी है. खासकर मेडिकल यूनिट जनजातीय विशेष गांवों में लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा,
डायग्नोसिस एवं क्युरेटिव केयर के साथ नि:शुल्क रेफरल सुविधा देगी. इसमें जांच व ईलाज के साथ-साथ दवाइयां भी उपलब्ध करायी जायेंगी. इस वैन के उद्घाटन के अवसर पर आदिवासी कल्याण आयुक्त गौरीशंकर मिंज, जिले के उप विकास आयुक्त चित्तरंजन कुमार, नगर परिषद् की अध्यक्षा अमिता रक्षित, आईटीडीए के परियोजना निदेशक मनोज कुमार, ब़खार्ड फाउंडेशन की स्टेट प्रोजेक्ट आफिसर दीपशिखा सिंह एवं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ दिवाकर मुख्य रुप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




