बिजली चोरी मामले में पांच पकड़े गये, प्राथमिकी दर्ज

Published at :08 May 2016 3:34 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरी मामले में पांच पकड़े गये, प्राथमिकी दर्ज

20 हजार रु लगाया जुर्माना शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र के सीतासाल व पलमा गांव के पांच व्यक्तियों को बिजली चोरी करते पाया गया है. इनके विरुद्ध बिजली चोरी के आरोप में विभाग के कनीय अभियंता पोरेश सोरेन ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें कनीय अभियंता श्री सोरेन ने बताया है कि झारखंड ऊर्जा विकास निगम […]

विज्ञापन

20 हजार रु लगाया जुर्माना

शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र के सीतासाल व पलमा गांव के पांच व्यक्तियों को बिजली चोरी करते पाया गया है. इनके विरुद्ध बिजली चोरी के आरोप में विभाग के कनीय अभियंता पोरेश सोरेन ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें कनीय अभियंता श्री सोरेन ने बताया है कि झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के निर्देश पर गठित छापेमारी टीम द्वारा सीतासाल के स्टेफन सोरेन व पलमा गांव के अजीत मिर्धा, निर्मल मिर्धा,
जगरनाथ मिर्धा तथा चांदो मिर्धा को टोका लगा कर बिजली चोरी करते पाया गया था. इन पांचों व्यक्तियों के घर से तार व टोका जब्त किया गया है तथा प्रत्येक को 4-4 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है. विरुद्ध कांड संख्या 53/16 में विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं 138 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola