ट्रक व डंपर में टक्कर, एक घायल

शिकारीपाड़ा : दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर चायपानी गांव के पास ट्रक व डंपर की आमने-सामने टक्कर से ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा घायल चालक को मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल में भर्ती कराया. ट्रक चालक नवलेश कुमार नवादा के श्रीतल्ला का रहने वाला है. प्रत्यक्षदर्शियों के […]
शिकारीपाड़ा : दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर चायपानी गांव के पास ट्रक व डंपर की आमने-सामने टक्कर से ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा घायल चालक को मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल में भर्ती कराया. ट्रक चालक नवलेश कुमार नवादा के श्रीतल्ला का रहने वाला है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक नं -जेएज12 सी 1205 तेज गति से सरसडंगाल की ओर जा रहा था, जबकि डंपर नं जेएच 04 डी 8201 शिकारीपाड़ा की ओर आ रहा था. तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिसमें ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं मौके से डंपर चालक व खलासी फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




