10 दिन में भेजें लॉस इन ट्यूशन फी का क्लेम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2016 3:28 AM (IST)
विज्ञापन

बैठक में तीन सदस्यों को क्रय-विक्रय समिति के सदस्य मनोनीत किये गये दुमका : एसकेएम विश्वविद्यालय के सिंडिकेट की बैठक शनिवार को वीसी डॉ कमर अहसन की अध्यक्षता में उनके ही आवासीय कार्यालय में हुई. जिसमें कई अहम निर्णयों को जिन्हें पिछली बैठक में पारित किया गया था, उसे सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया. […]
विज्ञापन
बैठक में तीन सदस्यों को क्रय-विक्रय समिति के सदस्य मनोनीत किये गये
दुमका : एसकेएम विश्वविद्यालय के सिंडिकेट की बैठक शनिवार को वीसी डॉ कमर अहसन की अध्यक्षता में उनके ही आवासीय कार्यालय में हुई. जिसमें कई अहम निर्णयों को जिन्हें पिछली बैठक में पारित किया गया था, उसे सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया.
बैठक में सिंडिकेट के तीन सदस्यों को क्रय-विक्रय समिति में सदस्य मनोनीत किया गया, इनमें प्रो अंजनी कुमार श्रीवास्तव, डॉ प्रमोदनी हांसदा एवं आरडी बाजला कॉलेज की प्राचार्या डॉ नीरजा दुबे शामिल हैं. वहीं दो सदस्य डॉ प्रमोदनी हांसदा एवं डॉ नीरजा दुबे को न्यू टीचिंग एंड एफिलियेशन कमेटी में शामिल किया गया.
एकेडमिक काउंसिल के सदस्य के तौर पर डॉ गगन ठाकुर एवं डॉ टीपी सिंह नामित किये गये. अंगीभूत कॉलेज के प्राचार्यों को यह निर्देश दिया गया कि वे 10 दिनों के अंदर लॉस इन ट्यूशन फी का क्लेम कल्याण विभाग को भेजें. साथ ही इसका प्रतिवेदन विश्वविद्यालय को भेजी जाय. वहीं साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज में लैब व साइंस ब्लॉक भवन निर्माण का प्रस्ताव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग रांची को भेजने का निर्देश दिया गया.
कहा गया कि शिक्षकेतर कर्मचारियों को मूल पद पर पदस्थापन एवं वेतन निर्धारण प्रस्ताव अनुमोदित कर भी राज्य सरकार को भेजा जायेगा. 2008 से पूर्व के शिक्षकों का पीएचडी इंक्रीमेंट की भुगतान कर राज्य सरकार को अनुपालन प्रतिवेदन भेजा जायेगा. एएस कॉलेज के तबला वादक विनय शंकर लाल दास की सेवानिवृति लाभ सामंजन की तिथि से दिया जायेगा.
15 दिनों के अंदर देगी कमेटी रिपोर्ट
साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज के रसायनशास्त्र के शिक्षक डॉ पारसनाथ राय की अनुपस्थिति एवं देय भुगतान की गणना करने के लिए भी कमेटी गठित की गयी. इस कमेटी में प्राचार्य डॉ सिकंदर प्रसाद यादव समन्वयक एवं सदस्य के रूप में एफओ डॉ काशीनाथ झा एवं डॉ अवध प्रसाद को 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया.
नैक एक्रीडेशन के लिए कॉलेजों में जैक फंड से कैंटिन खोलने का निर्देश दिया गया. कैंटिन स्थानीय निविदा के आधार पर खोला जायेगा. लैब एवं लेबोरेट्री के उन्नयन के लिए निविदा आमंत्रित कर प्रतिवेदन सभी कॉलेजों को 25 मई तक भेजने का निर्देश दिया गया.
65 की उम्र में संविदा पर बहाली नहीं
एक अन्य एजेंडे पर चर्चा करते हुए आरडी बाजला कॉलेज के चतुर्थवर्गीय कर्मी पारस देव के मामले में कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ गौरव गांगुली को सप्ताह भर के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया.
पारस देव के जन्म प्रमाण पत्र में गड़बड़ी की शिकायत की गयी थी. सिंडिकेट सदस्यों ने किसी भी सूरत में 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को संविदा पर नियुक्त नहीं करने पर जोर दिया. बैठक में कुलसचिव डॉ प्रसून्न कुमार घोष, डीएसडब्लू डॉ विनोद कुमार झा, डॉ प्रमोदनी हांसदा, डॉ नीरजा दूबे, एआर इग्निशियस मरांडी व राजकुमार झा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




