??????// ??????? ?? ?????? ???? ???? ?? ??? ??????// ??? ????? ???? ?? ?? ??????????? ????? ?????? ??? ?????

Published at :07 Dec 2015 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
??????// ??????? ?? ?????? ???? ???? ?? ??? ??????// ??? ????? ???? ?? ?? ??????????? ????? ?????? ??? ?????

कैम्पस// छात्रों से गुलजार होगा विवि का नया कैम्पस// इसी महीने पीजी के छह डिपार्टमेंट होंगे दिग्घी में शिफ्ट संवाददाता, दुमकासिदो कान्हू मुरमू विश्वविद्यालय का दिग्घी कैम्पस नये वर्ष के आगमन के साथ ही छात्रों से भी गुलजार रहेगा. स्नातकोत्तर केंद्र के छह विभाग जल्द ही दिग्घी कैम्पस में शिफ्ट हो जायेंगे. इसकी तैयारी भी […]

विज्ञापन

कैम्पस// छात्रों से गुलजार होगा विवि का नया कैम्पस// इसी महीने पीजी के छह डिपार्टमेंट होंगे दिग्घी में शिफ्ट संवाददाता, दुमकासिदो कान्हू मुरमू विश्वविद्यालय का दिग्घी कैम्पस नये वर्ष के आगमन के साथ ही छात्रों से भी गुलजार रहेगा. स्नातकोत्तर केंद्र के छह विभाग जल्द ही दिग्घी कैम्पस में शिफ्ट हो जायेंगे. इसकी तैयारी भी शुरु कर दी गयी है. कुलपति प्रो डॉ कमर अहसन ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि दिग्घी परिसर में विभागों के शिफ्ट होना सम्मान की बात होगी, क्योंकि जिनके लिए यह विश्वविद्यालय हैं, वे अब इसका उपयोग कर पायेंगे. उन्होंने कहा कि इस कैम्पस में भव्य टीचिंग क्वार्टर तथा वीमेंस हॉस्टल बनकर लगभग तैयार हैं. हमारी कोशिश होगी कि हम छुट्टियों में इसे यहां शिफ्ट कर दें. एक साथ सारे विभागों को नहीं बल्कि हम चरणबद्ध तरीके से विभाग को यहां लायेंगे. उन्होंने बताया कि पहले चरण में दो बड़े विभाग और चार छोटे विभाग यहां लाये जायेंगे. कक्षाओं के लिए दो बड़े हॉल, दो छोटे हॉल तथा अन्य कमरों का इस्तेमाल किया जायेगा.सभी संसाधनों का होगा इस्तेमालवीसी ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने विभागों को कई सुविधाएं-संसाधन उपलब्ध कराया है, ताकि आधुनिक तरीके से आडियो-विजुअल तकनीक का उपयोग कर उन्हें शिक्षा दी जा सके. स्मार्ट बोर्ड सहित अन्य सुविधायें इस नये भवन में बेहतर ढंग से उपयोग में लायी जा सकेंगी, क्योंकि यहां जगह की कमी नहीं होगी………………..20 से लगेगा एनएसएस कैंपदुमका . सिदो कान्हू मुरमू विश्वविद्यालय में एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ अजय शुक्ल ने बताया कि 20 दिसंबर से विभिन्न एनएसएस युनिट द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस शिविर में एनएसएस स्वयंसेवक विभिन्न तरह की सामाजिक व रवनात्मक गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे……………….छात्रों का प्रतिनिधिमंडल वीसी से मिला, वीसी ने की अपील, रखें संवाद, तालाबंदी जैसे आंदोलन छात्रहित में नहींसंवाददाता, दुमकाछात्र संयोजक मंडली के बैनर तले छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल वीसी डॉ कमर अहसन से दिग्घी में मिला तथा उनसे दस बिंदुओं पर बातचीत की. इन छात्रों ने बीएड में एसकेएमयू से बाहर के छात्रों के लिए 15 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने पर आपत्ति जतायी. काफी देर तक छात्र इस मांग पर अड़े रहे. नियमावली दिखाने की मांग की. हालांकि वीसी द्वारा समझाये जाने पर तथा इस वर्ष इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं करने की बात कहे जाने पर छात्रों ने भी अपना रुख सामान्य कर लिया. छात्रों ने एनसीसीएफ व आर्किटेक्ट का मामला भी उठाया. वीसी ने बताया कि आर्किटेक्ट से संबंधित करार को राज्यपाल के स्तर से निरस्त किया गया है. चार साल पहले पीएचडी के प्रवेश परीक्षा लेने तथा अब तक शोध पंजीकरण नहीं हो पाने के मामले पर भी चरचा हुई. रिक्त पदों पर नियुक्ति के मामले में वीसी ने कहा कि इस विश्वविद्यालय ने रोस्टर बनाकर भेजा है और नियुक्ति सरकार के स्तर से ही होना है. नियुक्ति में गड़बड़ी के सवाल पर वीसी ने कहा कि इस तरह की शिकायत छात्र प्रमाण के साथ दें, वे अवश्य कार्रवाई करेंगे. उन्होंने बताया कि लापरवाही व अनियमितता किसी सूरत में बरदाश्त नहीं की जायेगी. क्लास नहीं लेने वालों का विवि प्रशासन ने वेतन बंद किया है तो अनियमितताओं पर प्राचार्य के वित्तीय अधिकार भी छीने गये हैं.कैसे रहते हैं सर हॉस्टल में जरा आकर देखिये!छात्रों ने वीसी से कहा कि हॉस्टल में कई तरह की समस्यायें हैं. किस तरह का खाना वे खा रहे हैं. कैसे रह रहे हैं. जरा आकर देखिये. छात्रों ने उनसे अनुरोध किया कि कभी वे उनके साथ आकर हॉस्टल में खाना भी खायें और उनके दुख दर्द को समझे. संताल अकादमी अस्तित्व में नहींइन आदिवासी छात्रों ने कहा कि यह विवि उनके लिए बना है. पर उनकी ही उपेक्षा हो रही है. संताल अकादमी अस्तित्व में नहीं है. चेयरमेन-फेयरमेन कुछ भी नहीं कर रहे. इसे सक्रिय करें. वीसी ने कहा कि उनकी कोशिश है कि दिग्घी में पूरा विवि शिफ्ट हो और वहां संताल अकादमी पूरे कारगर ढंग से चले. यह सभी थे मौजूदइस दौरान प्रतिकुलपति प्रो डॉ सत्यनारायण मुंडा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ विनोद कुमार झा, वित्त पदाधिकारी काशीनाथ झा, मीडिया इंचार्ज प्रो अच्युत चेतन तथा छात्र संयोजक मंडली के श्यामदेव हेंब्रम, अनिल कुमार मरांडी, मरकुश बास्की, लखन सोरेन, करणनाथ टुडू, ठाकुर हांसदा, साहेबराम टुडू, कमलेश हांसदा, विनय बास्की आदि मौजूद थे………………………….फोटो7 डीयूएम 10 अथवा 11…………………………

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola