???????????? ?? ????? ?????? ??? ???

Published at :28 Nov 2015 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
???????????? ?? ????? ?????? ??? ???

प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंदफोटोः 28 जाम 28नाला . द्वितीय चरण के चुनाव में शनिवार को करीब 580 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया. प्रखंड में कुल 75 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. चुनाव कार्य के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिले के उपायुक्त तथा पुलिस कप्तान का भी दौरा […]

विज्ञापन

प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंदफोटोः 28 जाम 28नाला . द्वितीय चरण के चुनाव में शनिवार को करीब 580 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया. प्रखंड में कुल 75 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. चुनाव कार्य के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिले के उपायुक्त तथा पुलिस कप्तान का भी दौरा किया गया. मौके पर नर्विाची पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल तथा थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह, अनील कुमार भी पुलिस बलों के साथ चकनयापाड़ा, जीवनपुर, दलाबड़ पंचायत सचिवालय, नाला उच्च विद्यालय, कुलडंगाल, पकुड़िया, कास्ता आदि सभी बूथों की जायजा लिया तथा पोलिंग पार्टियों से पूछताछ की. इधर 86 अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस बलों की पैनी नजर रही. सीमावर्ती क्षेत्रों के बूथों पर पेट्रोलिंग पुलिस बलों की खास गश्ती देखी गयी. मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग मतदाताओं को भी काफी जोश खरोश के साथ मतदान करते देखा गया. विदित हो कि दलाबड़ पंचायत सचिवालय के बूथ संख्या 174 में 95 वर्षीय सेवानिवृत शक्षिक अविनाश प्रसाद सिंह तथा राजकुमार डोकानिया आदि ने भी बड़े उत्साह पूर्वक अपने मत का प्रयोग किया. लाठी के सहारे एक किमी दूरी से आकर उन्होंने मतदान के अधिकार के महत्व का एहसास लोगों को दिलाया. इधर नियंत्रण कक्ष में सरजू रविदास, तापस मंडल, नारायण बादयकर, मरीयस मुर्मू, एबरार अहमद खान आदि सबों ने दो-दो घंटे का चुनाव की जायजा लिया. इधर बीआरसी नाला परिसर के साथ मौजूद देखे गये. बुथ निरीक्षण के क्रम में बीडीओ सह नर्विाची पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल, थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह, सरजु प्रसाद रविदास मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola