??????-2// ???????? ??? ?????????? ?? ????? ??? ????? ?? ???????

Published at :18 Nov 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
??????-2// ???????? ??? ?????????? ??  ????? ??? ????? ?? ???????

छठपूजा-2// प्रखंडों में हर्षोल्लास से मनाया गया आस्था का महापर्व प्रभात खबर टोली, दुमका.आस्था का महापर्व छठ बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. रानीश्वर, रामगढ़, जामा, नोनीहाट, सरैयाहाट, हंसडीहा, शिकारीपाड़ा आदि प्रखंडों में बड़ी संख्या में लोगों ने अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य काे अर्घ्य दिया. शिकारीपाड़ा के बड़ा तालाब […]

विज्ञापन

छठपूजा-2// प्रखंडों में हर्षोल्लास से मनाया गया आस्था का महापर्व प्रभात खबर टोली, दुमका.आस्था का महापर्व छठ बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. रानीश्वर, रामगढ़, जामा, नोनीहाट, सरैयाहाट, हंसडीहा, शिकारीपाड़ा आदि प्रखंडों में बड़ी संख्या में लोगों ने अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य काे अर्घ्य दिया. शिकारीपाड़ा के बड़ा तालाब को आकर्षक रूप से सजाया गया था. वहीं प्रखंड के बरमसिया, मोहनपुर, मोहुलपाहाड़ी, केशरगढ़, पर्वतपुर, सरसडंगाल, बेनागडिया, कजलादहा आदि गांवों में तालाब व नदी के घाटों में लोगों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. रानीश्वर बाजार के पास झुमरी जोरिया, रघुनाथपुर, आसनबनी जोरिया, मोहुलबोना, कुमिरखाला के पास सिद्वेश्वरी नदी व मयुराक्षी नदी के किनारे छठ मनाया गया. हंसडीहा में आस्था, निष्ठा का महापर्व छठ पारण के साथ समापन हो गया. हंसडीहा में बजरंग कला केन्द्र के युवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. नोनीहाट के धोवे नदी के नयाबाजार घाट में सूर्य देव को अर्घ्य दिया. यहां नोनीहाट छठ पूजा समिति ने छठव्रतियों की सुविधा के लिए पथ का निर्माण तथा नदी में जल के लिए बालू की खुदाई की थी. ………………………फोटो-18 हंसडीहा 1 व 2 खिजरा पोखर पर भगवान सूर्य को अध्र्य देते छठव्रती…………………………फोटो18 शिकारीपाडा 1 व 2प्रखंड मुख्यालय के तालाब पर अध्र्य देने के लिए लगी भींड़………………………..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola