?????? ???? ???????? ?? ???? ???? ?????

इंदिरा आवास बिचौलिये को नहीं मिली जमानत दुमका कोर्ट. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामधारी यादव के न्यायालय ने इन्दिरा आवास योजना की राशि ठगी करने के मामले में रामगढ़ डांडो के प्रकाश मंडल की अग्रिम जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया. आरोप था कि उसने रामगढ़ डांडो के मंगराय मुमरू का इंदिरा आवास […]
इंदिरा आवास बिचौलिये को नहीं मिली जमानत दुमका कोर्ट. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामधारी यादव के न्यायालय ने इन्दिरा आवास योजना की राशि ठगी करने के मामले में रामगढ़ डांडो के प्रकाश मंडल की अग्रिम जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया. आरोप था कि उसने रामगढ़ डांडो के मंगराय मुमरू का इंदिरा आवास बनाने का झांसा देकर उसके खाते से 59500 रुपये का निकासी कराकर केवल 20 हजार रुपये का काम कराया था. मामले की जांच कराने के बाद रामगढ़ के बीडीओ डाॅ शिशिर कुमार सिंह ने रामगढ़ थाना में 25 जुलाई 2014 को प्रकाश मंडल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










