पंचायत चुनाव को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

Published at :14 Nov 2015 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

दुमका : इंडोर स्टेडियम में प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता उदय प्रताप के मार्गदर्शन में प्रथम चरण पंचायत चुनाव में रामगढ़ तथा गोपीकांदर प्रखंड में मतदान कार्य के लिए प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों को तीन पाली में पार्टी वाइज प्रशिक्षण दिया गया. सभी मतदान कर्मियों को उनके कार्य एवं दायित्वों से भली भांति अवगत […]

विज्ञापन
दुमका : इंडोर स्टेडियम में प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता उदय प्रताप के मार्गदर्शन में प्रथम चरण पंचायत चुनाव में रामगढ़ तथा गोपीकांदर प्रखंड में मतदान कार्य के लिए प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों को तीन पाली में पार्टी वाइज प्रशिक्षण दिया गया. सभी मतदान कर्मियों को उनके कार्य एवं दायित्वों से भली भांति अवगत कराने के साथ-साथ मतपेटिका खोलने, लगाने, सील करने आदि का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया.
वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग उदय प्रताप ने प्रशिक्षणार्थियों को बतलाया कि मतदान दल के सभी सदस्य आपस में समन्वय बनाकर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने पीठासीन पदाधिकारियों को विशेष रूप से हिदायत दी कि मतदान से संबंधित समस्त सूचनाएं ससमय अपने सेक्टर पदाधिकारी/पीसीपी को देना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही मतदान समाप्ति के पश्चात सील किया हुआ मतपेटिका निर्वाची पदाधिकारी को सुपूर्द करते समय विभिन्न प्रपत्रों में भरकर जो सूचनाएं जमा करनी होती है, उसे सही-सही भर कर ही जमा करेंगे.
प्रशिक्षणार्थियों को प्रषिक्षण कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी शिवमंगल तिवारी और मास्टर ट्रेनर महादेव ठाकुर, संजीव कुमार तथा बीरेन्द्र साह ने भी सम्बोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola