दुमका में मयूराक्षी नदी में डूबे छह बच्चे, चार का शव निकाला गया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दुमका : मयूराक्षी नदी में बुधवार को छह छात्र डूब गये.इनमें से चार का शव बरामद कर लिया गया है. बाकी दो बच्चों की तलाश जारी है.अन्य बच्चों को तलाशने के लिए लोग लगातार नदी में खोजबीन कर रहे हैं. जिन तीन शवों को बरामद किया गया है, उन्हें अंत्यपरीक्षण के लिए दुमका सदर अस्पताल […]
विज्ञापन
दुमका : मयूराक्षी नदी में बुधवार को छह छात्र डूब गये.इनमें से चार का शव बरामद कर लिया गया है. बाकी दो बच्चों की तलाश जारी है.अन्य बच्चों को तलाशने के लिए लोग लगातार नदी में खोजबीन कर रहे हैं.
जिन तीन शवों को बरामद किया गया है, उन्हें अंत्यपरीक्षण के लिए दुमका सदर अस्पताल ले जाया गया है. सभी छात्र कुम्हारपाड़ा स्थित एसएस विद्या विहार के दसवीं कक्षा के थे. तीन अलग-अलग बाइक में सवार होकर नौ लड़के मयूराक्षी नदी के हरिपुर घाट में नहाने के लिए गये थे. इसी क्रम में छह लड़के डूब गये, जबकि तीन किसी तरह पानी की धार में निकल पाने में कामयाब रहे.
ये बच्चे डूबे : रीतिक सिंह, सिंहबाग. 2. राजदीप झा, न्यू बाबूपाड़ा 3. हर्षित जायसवाल, आजादनगर, दुमका, 4. अमन कुमार, 5. पवन मंडल, 6. मितेश सिन्हा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










