ePaper

48 हजार कांवरियों ने की बाबा की स्पर्श पूजा

Updated at : 14 Aug 2025 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
48 हजार कांवरियों ने की बाबा की स्पर्श पूजा

इस बीच बाबा नागेश की षोडशोपचार पूजन के बाद क्षणिक विश्राम के लिए शिव मंदिर के कपाट बंद कर दिए गये. इस दौरान श्रद्धालुओं की पूजा व जलाभिषेक बंद रहा. विश्राम पूजन के बाद मंदिर के कपाट पुनः खोले गये. कांवरियों ने फिर से मंदिर में जलार्पण करना शुरू किया, जो शृंगार पूजा तक जारी रहा.

विज्ञापन

भादो मेला. पांचवें दिन बोलबम के लगे जयकारे, देर शाम तक लगी रही कतार प्रतिनिधि, बासुकिनाथ भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि गुरुवार को बाबा के दरबार में कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने बाबा बासुकिनाथ की स्पर्श पूजा कर मंगलकामना की. बाबा को गंगाजल अर्पित करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए दूर-दूर से भक्त यहां पहुंच रहे हैं. मंदिर प्रबंधन के अनुसार 48 हजार कांवरियों ने बाबा को जलाभिषेक किया. सुबह तीन बजे से श्रद्धालु कतारबद्ध होकर भगवान नागेश का जलाभिषेक कर रहे हैं. संध्या पांच बजे बाबा की विश्राम पूजा के लिए कांवरियों का जलार्पण और पूजा रोक दी गयी. इस बीच बाबा नागेश की षोडशोपचार पूजन के बाद क्षणिक विश्राम के लिए शिव मंदिर के कपाट बंद कर दिए गये. इस दौरान श्रद्धालुओं की पूजा व जलाभिषेक बंद रहा. विश्राम पूजन के बाद मंदिर के कपाट पुनः खोले गये. कांवरियों ने फिर से मंदिर में जलार्पण करना शुरू किया, जो शृंगार पूजा तक जारी रहा. गर्भगृह में बाबा फौजदारी की पूजा श्रद्धालु कतारबद्ध होकर कर रहे हैं. भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. कांवरियों की कतार शिवगंगा घाट, क्यू कॉम्प्लेक्स, फलाहारी धर्मशाला, संस्कार मंडप होते हुए मंदिर प्रांगण में प्रवेश किया. मंदिर परिसर बाबा के जयकारे से गुंजायमान है. भक्तों ने स्पर्श पूजा के बाद मंदिर प्रांगण में भोलेनाथ की आरती भी की. भादो मेले में सीसीटीवी की मदद से अधिकारी मंदिर व मेला क्षेत्र पर नजर रखे हुए हैं. पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल ने कतारबद्ध श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक जलार्पण कराया. शीघ्रदर्शनम व्यवस्था के तहत कांवरियों को मंदिर कार्यालय से 300 रुपये का टोकन लेकर पूजा कर रहे है, मंदिर प्रांगण स्थित विशेष द्वार से श्रद्धालु मंदिर गर्भगृह में प्रवेश कर सुलभ जलार्पण करते हैं. कांवरियों को सुगमतापूर्वक जलार्पण कराने को लेकर मंदिर व मेला क्षेत्र में दंडाधिकारी व सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति बनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola