निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ अभाविप का सांकेतिक चक्का जाम

Published at :25 Apr 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ अभाविप का सांकेतिक चक्का जाम

जिला मुख्यालय में दो घंटे तक थम गया परिचालनप्रतिनिधि, दुमका निजी विद्यालयों के मनमाने रवैये के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जिला मुख्यालय में दो घंटे का सांकेतिक चक्का जाम किया गया. दुमका जिले के तीन जगहों पर किये गये चक्का जाम में दुमका नगर का नेतृत्व नगर मंत्री मनीष कुमार, रानीश्वर में जिला […]

विज्ञापन

जिला मुख्यालय में दो घंटे तक थम गया परिचालनप्रतिनिधि, दुमका निजी विद्यालयों के मनमाने रवैये के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जिला मुख्यालय में दो घंटे का सांकेतिक चक्का जाम किया गया. दुमका जिले के तीन जगहों पर किये गये चक्का जाम में दुमका नगर का नेतृत्व नगर मंत्री मनीष कुमार, रानीश्वर में जिला संयोजक विमान सिंह एवं हंसडीहा में प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार व दिनेश कापरी शामिल रहे. जाम के दौरान राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रवि कुमार ने निजी विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा उपायुक्त के आदेश के बाद भी लिये जा रहे मनमाने फी पर क्षोभ जताया और कहा कि अगर सरकार द्वारा इन विद्यालयों पर लगाम नहीं लगाया गया, तो 15 दिनों के बाद परिषद उग्र आंदोलन करेगी. प्रदेश सह मंत्री गुंजन मरांडी ने कहा कि यह तो आगाज है, इसे अंजाम तक पहुंचाया जायेगा. मौके पर विभाग संगठन मंत्री दुर्गेश कुमार, विभाग संयोजक अवधेश मांझी, मो सफउद्दीन, सौरभ सिन्हा, अभिषेक सोनू, संतोष मुर्मू, उत्तम महतो, उत्तम कुमार, गोल्डेन, अनिल, रंजीत, लखीराम, मिथुन, विशाल, श्याम, विक्की रजक, संजीत, आशिष, अखिलेश, राजन, रूपेश, जयनरायण, राजू गौरव, विजय, संतोष राय, अर्जुन, जयप्रकाश आदि मौजूद थे. ……………………………..25 दुमका 01 से 07———————–दुधानी में चक्का जाम करते अभाविप कार्यकर्ता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola