अनुमोदन के लिए भेजे गये 210 वनाधिकार पट्टे के आवेदन

Published at :23 Apr 2015 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
अनुमोदन के लिए भेजे गये 210 वनाधिकार पट्टे के आवेदन

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा उपायुक्त के आदेश पर प्रखंड व अंचल कार्यालय द्वारा वनाधिकार अधिनियम के तहत 210 आवेदनों को पूरा कर जिला कार्यालय भेज दिया गया. जिसमें राजस्व ग्राम छातुपाड़ा का 46, आसना का 06, पुड़पहाड़ 15, बेहड़ढ़पहाड़ी 20, कादाडीह का 18, गुमरोपहाड़ का 05, मनियाचुआ का 09, कुसुमघाटी का 21, दूधाजोल का 43, मालती का […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा उपायुक्त के आदेश पर प्रखंड व अंचल कार्यालय द्वारा वनाधिकार अधिनियम के तहत 210 आवेदनों को पूरा कर जिला कार्यालय भेज दिया गया. जिसमें राजस्व ग्राम छातुपाड़ा का 46, आसना का 06, पुड़पहाड़ 15, बेहड़ढ़पहाड़ी 20, कादाडीह का 18, गुमरोपहाड़ का 05, मनियाचुआ का 09, कुसुमघाटी का 21, दूधाजोल का 43, मालती का 17, हाकिमपुर का 19, सिरवाडीह का 09, परतापपुर का 07, खिजुरिया का 11, हाटपहाड़ का 09, जगतपुर का 18, हल्दीपहाड़ी का 17, कुशपहाड़ी का 18 आवेदन का ट्रेस नक्शा आदि पूर्ण किया गया. सीओ मोहन लाल मरांडी ने बताया कि उपायुक्त के आदेश पर सभी कागजात पूर्ण कर वनाधिकार पट्टा के लिए 210 आवेदन गुरुवार को जिला भेजा गया. इधर जामा में वनाधिकार पट्टा के लिए आवेदनों की समीक्षा बीडीओ विवेक कुमार सुमन व सीओ शैलेश कुमार सिंह ने गुरुवार को की. निरीक्षण के क्रम में अंचल अमीन को संबंधित आवेदनों का नक्शा बनाकर जमा करने का आदेश दिया गया. बीडीओ श्री सुमन ने बताया कि इन नक्शों के फाइल को जिला भेजा जायेगा. …………………..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola