विनीता बनी प्रदेश उपाध्यक्ष

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य एनआरएचएम, एएनएम व जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ की प्रदेशस्तरीय बैठक रांची के सदर अस्पताल परिसर में हुई. बैठक में धरनी कुमारी को प्रदेश अध्यक्ष, विनीता कुमारी व रूपम कुमारी को उपाध्यक्ष, जुही मिंज को महासचिव, सरिता सिंह को संयुक्त महासचिव एवं मेरी एडनिल तिर्की को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया. मौके […]
प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य एनआरएचएम, एएनएम व जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ की प्रदेशस्तरीय बैठक रांची के सदर अस्पताल परिसर में हुई. बैठक में धरनी कुमारी को प्रदेश अध्यक्ष, विनीता कुमारी व रूपम कुमारी को उपाध्यक्ष, जुही मिंज को महासचिव, सरिता सिंह को संयुक्त महासचिव एवं मेरी एडनिल तिर्की को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया. मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक प्रदेश महासचिव विद्यानंद विद्यार्थी एवं राज्य सचिव राम भद्र झा उपस्थित थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि एएनएम व जीएनएम को स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत करायेगा. मौके पर बड़ी संख्या में राज्य के सभी जिलों की एएनएम व जीएनएम उपस्थित हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










