महिला मुखियाओं को मिलेगा विशेष पैकेज: डॉ लुईस

संवाददाता, दुमकाकल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा है कि राज्य सरकार महिला मुखियाओं को विशेष पैकेज देगी. उन्होंने कहा कि राज्य के कई पंचायतों में महिला मुखियाओं ने बेहतर तरीके से अपने दायित्व का निर्वहन किया है. वैसे पंचायतों में बिजली, पानी व सड़क की समस्याओं के निवारण के लिए सरकार विशेष ध्यान देने […]
संवाददाता, दुमकाकल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा है कि राज्य सरकार महिला मुखियाओं को विशेष पैकेज देगी. उन्होंने कहा कि राज्य के कई पंचायतों में महिला मुखियाओं ने बेहतर तरीके से अपने दायित्व का निर्वहन किया है. वैसे पंचायतों में बिजली, पानी व सड़क की समस्याओं के निवारण के लिए सरकार विशेष ध्यान देने की योजना बना रही है. इसपर जल्द ही कोई ठोस निर्णय लिया जायेगा. डॉ लुईस अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दुमका के बिरसा मुंडा आउटडोर स्टेडियम में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित सहिया सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं. डॉ लुईस ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं. दायित्व निवर्हन के मामले में भी उन्होंने कई क्षेत्रों में मिसाल कायम किया है. अपने अधिकार और हक के लिए उन्हें और आगे आने की जरूरत है.———————————————-फोटो8-दुमका-1——————————————-
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










