भैरोपुर गांव में 24 हरिनाम संकीर्तन 23 से

Updated:
विज्ञापन
भैरोपुर गांव में 24 हरिनाम संकीर्तन 23 से

कार्यक्रम के तहत 23 जनवरी को कलश यात्रा, सरस्वती माता पूजा, प्रसाद वितरण एवं गंधादिवस मनाया जायेगा.

विज्ञापन

जामा. प्रखंड के भैरोपुर गांव में बसंत पंचमी पर शांति समिति भैरोपुर की ओर से 24 प्रहर श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होगा. यह आयोजन 32 वर्षों से निरंतर होता आ रहा है. कार्यक्रम के तहत 23 जनवरी को कलश यात्रा, सरस्वती माता पूजा, प्रसाद वितरण एवं गंधादिवस मनाया जायेगा. 24 को प्रथम पाला गान, 25 को द्वितीय पाला गान तथा 26 को तृतीय पाला गान का आयोजन होगा. 27 को कलश व मूर्ति विसर्जन, कुंजगान, ग्राम भ्रमण एवं महाप्रसाद वितरण किया जायेगा. संकीर्तन में पश्चिम बंगाल, गोड्डा और जामताड़ा के प्रसिद्ध कीर्तन मंडल भाग लेंगे. दूर-दराज से आनेवाले श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था समिति द्वारा की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola