दुमका : युवक का अपहरण करने के आरोप में युवती समेत दो को लाया गया नगर थाना, पूछताछ जारी

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर लिया गया. साथ ही अपहरण करने के आरोप में युवती समेत दो लोगों को पकड़कर थाना लाया गया है. जहां पूछताछ चल रही है.
दुमका शहर के डीसी चौक के पास से युवक का अपहरण करने का मामला सामने आया. युवक के परिजनों की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से युवक को सकुशल बरामद कर लिया. वहीं अपहरण करने के आरोप में युवती समेत दो लोगों को पकड़कर नगर थाना लाया गया है. जहां दोनों पूछताछ की जा रही है. अपहृत युवक के भाई ने बताया कि सोमवार की शाम को भाई के मोबाइल फोन पर किसी लड़की ने मैसेज किया था. मंगलवार को वह भाई को परीक्षा दिलाने के लिए एएन कॉलेज आया था. परिजनों ने बताया कि वह बाइक लेकर डीसी चौक की ओर जा रहा था. डीसी चौक के पास तीन-चार लड़कों ने उसे जबरन पकड़ लिया और रामपुर गांव ले गये. जहां से अपहृत युवक के फोन से घर वालों से फिरौती के रूप से 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी. अंत में दो लाख रुपये की मांग की. घर वालों ने इसकी सूचना नगर थाना को दी. पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को बरामद कर लिया गया. साथ ही अपहरण करने के आरोप में युवती समेत दो लोगों को पकड़कर थाना लाया गया है. जहां पूछताछ चल रही है.
ब्लैक मेल करने और पैसे मांगने के आरोप में दुमका नगर थाना पुलिस ने बक्सी बांध मोहल्ले से महिला को हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक एक साल पहले युवती को ब्लैक मेल कर पैसा मांगने के आरोप पति-पत्नी के खिलाफ नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया था.
Also Read: दुमका : 5660 की आबादी वाली बिछियापहाड़ी पंचायत की सड़कें बदहाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




