हंसडीहा-पोड़ैयाहाट रेलमार्ग पर फिर लैंड स्लाइड, रेल का परिचालन ठप

Updated at : 04 Oct 2019 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
हंसडीहा-पोड़ैयाहाट रेलमार्ग पर फिर लैंड स्लाइड, रेल का परिचालन ठप

रविवार को भी लैंड स्लाइड होने और रेलवे ट्रैक पर बड़ा सा चट्टान गिर जाने से परिचालन बंद हो गया था हंसडीहा(दुमका) : दुमका के हंसडीहा से गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट तक के बीच स्थित नवनिर्मित रेल लाइन पर एक बार फिर लैंड स्लाइड के कारण पहाड़ी से बड़े-बड़े चट्टान गिर गये. जिससे रेल का […]

विज्ञापन
रविवार को भी लैंड स्लाइड होने और रेलवे ट्रैक पर बड़ा सा चट्टान गिर जाने से परिचालन बंद हो गया था
हंसडीहा(दुमका) : दुमका के हंसडीहा से गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट तक के बीच स्थित नवनिर्मित रेल लाइन पर एक बार फिर लैंड स्लाइड के कारण पहाड़ी से बड़े-बड़े चट्टान गिर गये. जिससे रेल का परिचालन बाधित है. इससे पूर्व भी भारी बारिश के दौरान एक बड़ा चट्टान ट्रैक पर गिरा था, जिससे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था.
बुधवार को इस रेलमार्ग को क्लीयर किया गया था और सारे मलबे को हटाने के बाद ट्रेन के परिचालन को लेकर पहल की गयी थी, लेकिन रविवार से प्रभावित रेल यातायात सेवा फिर दो-तीन दिनों के लिए प्रभावित रहने की संभावना है. तेज वर्षा के कारण रविवार को ही लैंड स्लाइड होने और रेलवे ट्रैक पर बड़ा सा चट्टान गिर जाने से एकमात्र पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बंद हो गया था.
पांचवें दिन रेलवे की ओर से रेल लाइन को दुरुस्त कर परिचालन का आदेश दिया था. अब पुनः परिचालन के पहले बुधवार की रात में उक्त पहाड़ नुमाटीले से लैंड स्लाइड हो गया. जिससे गुरुवार को जसीडीह भाया दुमका पोड़ैयाहाट पेसेंजर हंसडीहा से ही वापस दुमका लौट गयी. रेल लाइन पर लैंड स्लाइड के बाद पीआईओडब्लू हलधर कुमार ने हंसडीहा स्टेशन प्रबंधक को रेल लाइन में गड़बड़ी की जानकारी देते हुए अगले आदेश तक परिचालन को बंद कर दिया है.
धनबाद : बाढ़ के कारण ट्रेन रूट में बदलाव
गुरुवार को पुनपुन व परसा बाजार स्टेशन पर बाढ़ का पानी आ गया. इस कारण पूरा ट्रैक डूब गया. इसे देखते हुए रेल प्रशासन ने कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया और कई ट्रेनें रद्द कर दी. 12366 रांची-पटना जनशताब्दी मार्ग परिवर्तित कर मोकामा के रास्ते पटना जायेगी. वहीं 18623 इस्लामपुर हटिया का मार्ग परिवर्तित करते हुए यह ट्रेन पटना- किउल- झाझा होते रवाना किया जायेगा. इसके अलावा पटना से धनबाद आनेवाली 13330 गंगा-दामोदर एक्सप्रेस को रूट गुरुवार को डायवर्ट कर दिया गया है . अब यह ट्रेन किउल – झाझा होते हुए शुक्रवार की सुबह धनबाद पहुंचेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola