दुमका : संताल फतह की तैयारी में भाजपा तीनों सीटों पर बन रही है रणनीति

Updated at : 30 Mar 2019 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका : संताल फतह की तैयारी में भाजपा तीनों सीटों पर बन रही है रणनीति

दुमका : भाजपा संतालपगरना के तीनों सीटों को लेकर गंभीर है. झामुमो के गढ़ में फतह की तैयारी में जुटी है. संतालपरगना के दुमका, राजमहल और गोड्डा सीट को लेकर रणनीति बनायी जा रही है. लोकसभा चुनाव की सांगठनिक तैयारी की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को दुमका पहुंचे. यहां भाजपा प्रत्याशियों […]

विज्ञापन
दुमका : भाजपा संतालपगरना के तीनों सीटों को लेकर गंभीर है. झामुमो के गढ़ में फतह की तैयारी में जुटी है. संतालपरगना के दुमका, राजमहल और गोड्डा सीट को लेकर रणनीति बनायी जा रही है. लोकसभा चुनाव की सांगठनिक तैयारी की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को दुमका पहुंचे. यहां भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए वे सभी 18 विधानसभा क्षेत्रों की कोर कमेटी के सदस्यों, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री के साथ बारी-बारी से समीक्षा की.
उन्होंने पहले दिन सबसे पहले महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए गठित कोर कमेटी के सदस्यों के साथ चुनावी रणनीति, पिछले चुनाव में रही स्थिति, क्षेत्र के जनमुद्दे, जातिगत समीकरण व अन्य पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की. बाद में अन्य विस क्षेत्रों की कोर कमेटी संग भी बंद कमरे में बैठक की.
दुमका पहुंचे सीएम, 18 विस की कोर कमेटी के साथ की बैठक
गोड्डा सीट की विधानसभा कोर कमेटी की बैठक आज
शनिवार को पूर्वाह्न 10 बजे से गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्र की कोर कमेटी की बारी-बारी से बैठक होगी. 30 मार्च को सीएम जरमुंडी विधानसभा की कोर कमेटी के साथ पहली बैठक करेंगे. उसके बाद महगामा, गोड्डा, पोड़ैयाहाट, मधुपुर व देवघर विधानसभा की कोर कमेटी के संयोजक व सदस्यों के साथ बैठक करेंगे. बैठक में प्रमंडलीय प्रभारी, लोकसभा प्रभारी एवं सह प्रभारी को भी शामिल किया गया है.
निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप पहले दिन राजमहल लोकसभा क्षेत्र के महेशपुर, पाकुड़, बरहेट, बोरियो, राजमहल व लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा की गयी. दुमका लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जामताड़ा, नाला, शिकारीपाड़ा, जामा, दुमका व सारठ विधानसभा क्षेत्रों की कोर कमेटी की बैठक हुई. मुख्यमंत्री श्री दास पार्टी के प्रत्याशी और विधायकों के साथ भी अलग से बैठे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola