दुमका : डॉन अखिलेश के पेट व घुटने में दर्द, अल्ट्रासोनोग्राफी हुई

Updated at : 24 Dec 2018 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका : डॉन अखिलेश के पेट व घुटने में दर्द, अल्ट्रासोनोग्राफी हुई

दुमका : दुमका सेंट्रल जेल में बंद जमशेदपुर के डॉन अखिलेश सिंह को पेट व घुटनों में दर्द की शिकायत के बाद कोर्ट के आदेश पर रविवार सुबह अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भारी सुरक्षा के बीच बागानपाड़ा के सुरक्षा डाइग्नोस्टिक सेंटर लाया गया. पिछले साल उसे गुरुग्राम से जब गिरफ्तार किया गया था तब पुलिस […]

विज्ञापन
दुमका : दुमका सेंट्रल जेल में बंद जमशेदपुर के डॉन अखिलेश सिंह को पेट व घुटनों में दर्द की शिकायत के बाद कोर्ट के आदेश पर रविवार सुबह अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भारी सुरक्षा के बीच बागानपाड़ा के सुरक्षा डाइग्नोस्टिक सेंटर लाया गया. पिछले साल उसे गुरुग्राम से जब गिरफ्तार किया गया था तब पुलिस की फायरिंग में घुटने में गोली लगी थी.
घुटने की तकलीफ से अब तक अखिलेश उबर नहीं सका है. रविवार को जब उसे कैदी वाहन से उतारा गया तो दो जवानों को कंधे का सहारा देना पड़ा. जानकारी के मुताबिक अब उसकी तकलीफ पेट में भी बढ़ गयी है. इसीलिए अल्ट्रासोनोग्रॉफी करायी गयी है.
चार डीएसपी और सैकड़ों जवान थे सुरक्षा में तैनात
अखिलेश सिंह को लेकर पुलिस कोई चूक नहीं रखना चाह रही थी. ऐसे में जब उसे बगानपाड़ा की सुरक्षा डायग्नोस्टिक सेंटर लाने का निर्णय हुआ तो अहले सुबह से पुलिस ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी.
जेल से लेकर जांच घर तक बड़ी संख्या में हथियारबंद जवान तैनात कर दिये गये. जिस क्लिनिक में अल्ट्रासोनोग्रॉफी हुई, उस गली के भवनों की छत पर भी जवान तैनात थे.
दो एसडीपीओ पूज्य प्रकाश व अनिमेष नैथानी, दो डीएसपी श्रीराम समद व संतोष कुमार, दो पुलिस इंस्पेक्टर कामेश्वर कुमार सिंह व देवव्रत पोद्दार के अलावा 100 से अधिक जवान नजर बनाये हुए थे. वज्र वाहनों से भी नजर रखी जा रही थी.
14 महीने पूर्व हुआ था गिरफ्तार
बता दें कि अखिलेश को उसकी पत्नी गरिमा सिंह के साथ 11 अक्तूबर 2017 को गुरुग्राम (गुड़गांव) से गिरफ्तार किया था. इसी गिरफ्तारी के दौरान उसके घुटनों में पुलिस की गोली लगी थी जिसके बाद घाघीडीह जेल में उसे रखा गया था, पर गैंगवार की आशंका को देखते हुए उसे दुमका जेल भेज दिया गया था.
16 सालों के उसके आपराधिक इतिहास में विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी आदि के 56 मामले दर्ज हैं. इडी लगातार एक के बाद एक उसकी संपत्ति को जब्त कर रही है. अब तक गुड़गांव, देहरादून व जबलपुर जैसे स्थानों में उसकी संपत्ति जब्त हो चुकी है.
  • जब उसे कैदी वाहन से उतारा गया तो दो जवानों को कंधे का सहारा देना पड़ा
  • जिस क्लिनिक में अल्ट्रासोनोग्रॉफी हुई उस गली के भवनों की छत पर भी काफी संख्या में जवान तैनात रहे
  • गुरुग्राम में गिरफ्तारी के समय घुटने में लगी थी पुलिस की गोली
  • 16 सालों के आपराधिक इतिहास में अखिलेश पर 56 मामले हैं दर्ज
रांची-देवघर में होती रही थी अब तक जांच
डॉन अखिलेश को पिछले साल 29 नवंबर को सुरक्षा के दृष्टिकोण से घाघीडीह जेल से दुमका जेल शिफ्ट किया गया था. उसके बाद से लगातार उसे यहीं रखा गया है. इस साल भर के दौरान कई बार उसे तकलीफ होती रही. एमआरआइ से लेकर अन्य जांच के लिए कभी उसे रांची, तो कभी देवघर ले जाया जाता रहा है. जेल के अंदर भी रह-रहकर मेडिकल बोर्ड उसकी जांच करता रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola