अध्ययन भ्रमण पर दुमका पहुंचे 12 प्रशिक्षु आइएएस पदाधिकारी

Updated:
विज्ञापन
अध्ययन भ्रमण पर दुमका पहुंचे 12 प्रशिक्षु आइएएस पदाधिकारी

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा से सभी प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की. पदाधिकारियों को विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण के लिए नामित किया गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका जिले में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी के 12 प्रशिक्षु पदाधिकारी 14 नवंबर तक अध्ययन भ्रमण पर हैं. इस दौरान वे जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में ग्रामीण प्रशासन, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और सामुदायिक सहभागिता की प्रक्रिया का अध्ययन करेंगे. उपायुक्त अभिजीत सिन्हा से सभी प्रशिक्षु पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की. पदाधिकारियों को विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण के लिए नामित किया गया है. प्रशिक्षु पदाधिकारी ग्राम पंचायत भवनों में बैठक, पंचायत नक्शा प्रस्तुतीकरण, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, जलापूर्ति परियोजना एवं प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे. प्रशिक्षु पदाधिकारियों का यह अध्ययन भ्रमण ग्रामीण प्रशासन की कार्यप्रणाली, जनसहभागिता तथा स्थानीय शासन के व्यावहारिक पक्ष को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola