श्रद्धांजलि. पूर्व पीएम का अस्थि कलश पहुंचा दुमका

दुमका : पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश गुरुवार की देर शाम दुमका लाया गया. जहां टीन बाजार चौक पर अस्थि कलश व चित्र पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा दूसरे दल के सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं व नगरवासियों ने श��रद्धा पुष्प अर्पित किया. अस्थि कलश लेकर भाजपा के नेता व विधायक अनंत ओझा […]
दुमका : पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश गुरुवार की देर शाम दुमका लाया गया. जहां टीन बाजार चौक पर अस्थि कलश व चित्र पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा दूसरे दल के सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं व नगरवासियों ने श्रद्धा पुष्प अर्पित किया. अस्थि कलश लेकर भाजपा के नेता व विधायक अनंत ओझा उपराजधानी दुमका पहुंचे, जहां पहले से मौजूद सैकड़ों लोगों की भीड़ ने अस्थि कलश पर श्रत्रा सुमन अर्पित किया. मुख्य रूप से यहां समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी, प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, पूर्व विधायक सुनील सोरेन, अमरेंद्र सिंह, सुरेश मुर्मू, जिला अध्यक्ष निवास मंडल, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज साह, अमिता रक्षित, जिला उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, ग्राम प्रधान मांझी संगठन के अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल आदि मौजूद थे. यहां के बाद अस्थि कलश साहेबगंज ले जाया गया, जहां शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा करने के बाद गंगा में विसर्जन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










