मतगणना केंद्र पर 36 प्वाइंट पर पुलिस बलों की रहेगी प्रतिनियुक्ति

दुमका : दुमका में शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव के मतगणना को लेकर जहां मतगणना केंद्र जिला स्कूल एवं आसपास के इलाके में सुरक्षा को लेकर 36 स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र पुलिस बल के अलावा लाठी पार्टी तैनात रहेंगे, वहीं छह अलग-अलग स्थानों पर ड्रॉप गेट भी बनवाये गये हैं. ताकि बिना […]
दुमका : दुमका में शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव के मतगणना को लेकर जहां मतगणना केंद्र जिला स्कूल एवं आसपास के इलाके में सुरक्षा को लेकर 36 स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र पुलिस बल के अलावा लाठी पार्टी तैनात रहेंगे, वहीं छह अलग-अलग स्थानों पर ड्रॉप गेट भी बनवाये गये हैं. ताकि बिना अनुमति के कोई भी व्यक्ति मतगणना केंद्र तक नहीं पहुंच सके. इन सभी प्वाइंटों पर दंडाधिकारी सहित 1-4 का सशस्त्र दल व 1-4 लाठी पार्टी की तैनाती की गयी है.
अध्यक्ष पद के मतगणना हॉल के दक्षिण तरफ सड़क के बगल में तीन घरों की छत पर भी दो-दो सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है. जिला स्कूल के मेन गेट पर तो 4-16 सशस्त्र बलों के अलावा 2-8 लाठी पार्टी व पांच महिला काउंस्टेबल की तैनाती रहेगी. इसी तरह पिछले गेट पर भी 4-16 सशस्त्र बलों के अलावा 2-8 लाठी पार्टी व पांच महिला काउंस्टेबल की तैनाती का आदेश जारी कर दिये गये हैं. मेन गेट पर दंडाधिकारी के रूप में हृदय कुमार, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी मुफस्सिल कामेश्वर कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी पूनम टोप्पो एवं एएसआइ एसएस सिंह, पिछले गेट पर दंडाधिकारी रवि रंजन, काठीकुंड सर्किल के इंस्पेक्टर विवेकानंद, एसआइ महेश प्रसाद कर्मा एवं एएसआइ शिव प्रसाद सिंह तैनात रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




