डिजिटल इंडिया की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा एसकेएमयू

Updated at : 19 Apr 2018 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा एसकेएमयू

छात्रों का नामांकन हो रहा ऑनलाइन नामांकन की सूचना छात्रों के मोबाइल पर दी जाती है विवि शुल्क भी लिया जाता है ऑनलाइन यूनिवर्सिटी की तमाम सूचनाएं विवि के वेबसाइट पर अपडेट आगामी सत्र से रिजल्ट भी हो सकता है ऑनलाइन दुमका : सिदो- कान्हू मुर्मू विवि प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार […]

विज्ञापन

छात्रों का नामांकन हो रहा ऑनलाइन

नामांकन की सूचना छात्रों के मोबाइल पर दी जाती है
विवि शुल्क भी लिया जाता है ऑनलाइन
यूनिवर्सिटी की तमाम सूचनाएं विवि के वेबसाइट पर अपडेट
आगामी सत्र से रिजल्ट भी हो सकता है ऑनलाइन
दुमका : सिदो- कान्हू मुर्मू विवि प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है. छात्रों का नामांकन ऑनलाइन चल रहा है. नामांकन के लिए चयन होने पर छात्रों को उनके मोबाइल पर इस आशय की सूचना प्राप्त हो जाती है. इलाहबाद बैंक से करार कर विवि ने शुल्क जमा करने की व्यवस्था भी ऑनलाइन कर दी है. अब छात्र घर पर से ही ऑनलाइन फॉर्म भरते वक्त वेबसाइट पर पेमेंट गेटवे से नेटबैकिंग या ई- बैकिंग के जरिये शुल्क जमा कर सकते हैं और बैंक की लंबी कतार में खड़े होने से बच सकते हैं. विवि ने अपने नये वेबसाइट को भी अपडेट करने का प्रयास किया है
और तमाम सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड करवाये जा रहे हैं. इतना ही नहीं छात्र अपने एंड्रायड मोबाइल पर सारी सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए सिदो- कान्हू मुर्मू विवि नाम से एप्प भी प्ले स्टोर में उपलब्ध है, जिसमें रजिस्ट्रेशन कर यह लाभ छात्र प्राप्त कर सकते हैं. वीसी ने बताया कि कैंपस को पूरी तरह वाई-फाई बनाया जा रहा है. विवि ने एनएडी से एमओयू कर आगामी सत्र से सभी रिजल्ट को ऑनलाइन करने का भी प्रयास तेज कर दिया है.
इसका पहला लाभ तो यह होगा कि छात्र देश- विदेश में कहीं से भी अपनी डिग्री और मार्कशीट देख सकते हैं और उसको डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं, वेरीफिकेशन में भी किसी संस्थान को कोई परेशानी नहीं रहेगी. प्रो सिन्हा ने बताया कि बहुत जल्द ही विवि के निर्माणाधीन भवन में वर्चुअल क्लास रूम भी बनवाया जायेगा. प्रो सिन्हा ने बतलाया की दुनिया डिजिटल दौर में है और यह संस्थान छात्रों को उस ओर ले जाने में भी अहम भूमिका निभाने के पक्षधर है. उन्होंने बताया कि विवि को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बनाने की दिशा में काम चल रहा है और हम डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार करने में जुटे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola