झारखंड : वैल्यू एडिशन प्लांट लगा कर देंगे रोजगार : रघुवर दास
Updated at : 09 Apr 2018 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दुमका में मयूराक्षी सिल्क के उत्पादों को देखा तथा उसकी ब्रांडिंग से लेकर मार्केटिंग को बढ़ावा देने की बात कही. सीएम ने कहा कि पूरे भारत का 82 प्रतिशत तसर का उत्पादन झारखंड में होता है. यह और भी गौरव की बात है कि दुमका जिले में तसर का […]
विज्ञापन
दुमका : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दुमका में मयूराक्षी सिल्क के उत्पादों को देखा तथा उसकी ब्रांडिंग से लेकर मार्केटिंग को बढ़ावा देने की बात कही. सीएम ने कहा कि पूरे भारत का 82 प्रतिशत तसर का उत्पादन झारखंड में होता है.
यह और भी गौरव की बात है कि दुमका जिले में तसर का उत्पादन झारखंड में सबसे अधिक होता है. उन्होंने कहा कि वैल्यू एडिशन प्लांट लगा कर यहां के लोगों को रोजगार से जोड़ा जायेगा. कोकुन का उत्पादन करनेवाले किसानों की आमदनी बेहतर होगी. इससे उनका जीवन स्तर सुधरेगा.
ब्रांडिंग से मिलेगा अच्छा बाजार : सीएम ने कहा कि आज देश ही नहीं, पूरे विश्व में तसर सिल्क की मांग बढ़ रही है. दुमका में मयूराक्षी सिल्क का निर्माण हो रहा है. इसको ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री उद्यमी बोर्ड के तहत तसर बोर्ड का भी गठन किया गया है.
आनेवाले समय में मयूराक्षी सिल्क की मार्केटिंग बेहतर ढंग से की जायेगी, ताकि इसे एक अच्छा बाजार मिल सके. डिजाइनर के माध्यम से सिल्क को और भी बेहतर बनाया जायेगा. वर्तमान समय में महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए मयूराक्षी सिल्क की डिजाइनिंग की जायेगी. इससे बाजार में मांग बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि प्रतिदिन राज्य विकास की एक नयी लकीर खींच रहा है. सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ कार्य कर रही है.
मधु उत्पादन व लाह की खेती पर है विशेष जोर : मुख्यमंत्री ने कहा कि तसर उत्पादन के साथ-साथ मधु उत्पादन, लाह की खेती पर भी सरकार का जोर है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां-जहां मधु का उत्पादन होता है.
सरकार वैसी जगहों पर प्रोसेसिंग प्लांट भी दे रही है. इससे स्थानीय लोगों को बेहतर रोजगार मिलेगा. लाह के लिए भी अलग बोर्ड बनाया गया है. इसके लिए भी सरकार प्रोसेसिंग प्लांट दे रही है. लाह से निर्मित चूड़ियों का कच्चा माल झारखंड अन्य राज्यों को उपलब्ध करा रहा है.
किसान समृद्ध होंगे, तो राज्य समृद्ध होगा
सरकार की मंशा किसानों को दोगुनी आय उपलब्ध कराना है. किसान समृद्ध होंगे, तो राज्य भी समृद्ध बनेगा. उन्होंने कहा कि वैसे क्षेत्र जहां पर्यटक आते हैं, वहां हाट की व्यवस्था की जाये, ताकि हस्त कलाकारों को बाजार मिल सके.
इससे उनके जीवन स्तर में सुधार आयेगा. उन्होंने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में कार्य कर रही है, ताकि राज्य से गरीबी को खत्म किया जा सके. इस अवसर पर सहायक उद्योग निदेशक रेशम सुधीर कुमार सिंह भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




