टैंकर की चपेट में एक घायल, चालक गिरफ्तार

दुमका नगर : दुमका- पाकुड़ मुख्य पथ पर आलुबेड़ा के समीप सींगनी निवासी देवीलाल राय टैंकर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को काठीकुंड के रिंची अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के […]
दुमका नगर : दुमका- पाकुड़ मुख्य पथ पर आलुबेड़ा के समीप सींगनी निवासी देवीलाल राय टैंकर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को काठीकुंड के रिंची अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के के अनुसार देवीलाल राय आलुबेड़ा स्थित दुकान से नाश्ता ले सड़क पार कर रहा था.
इसी क्रम में दुमका की ओर से जा रहा तेज रफ्तार टैंकर चालक धक्का मार कर फरार हाे गया. इससे देवीलाल सड़क पर गिर कर बेहोश हो गया. उसका दाहिने हाथ व सिर पर गंभीर चोट लगी है. वहीं पुलिस ने टैंकर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




