सिदो कान्हू की प्रतिमा पर विक्षिप्त महिला ने रखा था आपत्तिजनक सामान

दुमका : शहर के पोखरा चौक स्थित संताल हूल के अमर नायक सिदो कान्हू की प्रतिमा पर पॉलीथिन में भरी मछली व कपड़े व लाल रंग के कार्ड को टांगने का काम काम किसी असामाजिक तत्व ने नहीं, बल्कि असामान्य व्यवहार करनेवाली विक्षिप्त महिला ने किया था. पोखरा चौक में लगाये गये सीसीटीवी फुटेज को […]
दुमका : शहर के पोखरा चौक स्थित संताल हूल के अमर नायक सिदो कान्हू की प्रतिमा पर पॉलीथिन में भरी मछली व कपड़े व लाल रंग के कार्ड को टांगने का काम काम किसी असामाजिक तत्व ने नहीं, बल्कि असामान्य व्यवहार करनेवाली विक्षिप्त महिला ने किया था. पोखरा चौक में लगाये गये सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि इसी महिला की करतूत थी. सीसीटीवी फुटेज में महिला को पॉलीथिन में भरी मछलियां पोखरा के पास से उठा कर लाते देखा गया है. वहीं कपड़े भी उसके हाथ में दिखे हैं.
कार्ड को भी उसके हाथ में देखा गया है. सीसीटीवी फुटेज को प्रदर्शन करनेवाले आदिवासी एकता मंच के सागेन मुर्मू, जॉय, बाले तथा प्रो अंजुला मुर्मू को दिखाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




