नव विवाहिता ने जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश

Updated at : 10 Mar 2018 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
नव विवाहिता ने जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश

दुमका : घर से भाग कर युवक संग घर बसाने व जीवन गुजारने का सपना संजाये अपने परिवार को छोड़ कर ससुराल गयी नव विवाहिता का सपना शादी के दूसरे दिन ही चकनाचूर हो गया. ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे. ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर नव विवाहिता अपने मायके पहुंची. शुक्रवार सुबह […]

विज्ञापन

दुमका : घर से भाग कर युवक संग घर बसाने व जीवन गुजारने का सपना संजाये अपने परिवार को छोड़ कर ससुराल गयी नव विवाहिता का सपना शादी के दूसरे दिन ही चकनाचूर हो गया. ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे. ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर नव विवाहिता अपने मायके पहुंची. शुक्रवार सुबह जिंदगी से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. मामला नगर थाना क्षेत्र के बाउरीपाड़ा मुहल्ले का है.

चार मार्च को साथ जीने-मरने का सपना दिखा कर मोहित राजवीर ने युवती को लेकर फरार हो गया. उसी दिन दोनों देवघर मंदिर पहुंचे और शादी की. दो दिन होटल में रहने के बाद दोनों वापस घर लौटे. पहले तो ससुराल वाले ने नव विवाहिता को घर में रखने से इनकार कर दिया. समाज के दबाव पर विवाहिता को घर में रखा गया. लेकिन उसी दिन ससुराल वालों ने विवाहिता को रखने के एवज में मोहित के बड़े भाई विशाल सोनी ने पूंजी देकर दुकान खुलवाने की मांग की.

मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को ससुराल वालों ने मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे. अंत में तंग आकर शुक्रवार को विवाहिता ने सुसाइड नोट लिखकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. हालत बिगड़ जाने के बाद इसकी जानकारी माता-पिता को हुई. परिजनों ने बेहोशी हालात में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. नव विवाहिता गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड के सूरज मंडल कॉलेज की साइंस की छात्रा है. वहीं पति मोहित सैंमसंग गैलेक्सी कंपनी में सेल्समैन है. काठीकुंड के जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज में डिग्री टू का छात्र है. मोहित मूलरूप से नगर थाना क्षेत्र के शिवपहाड़ के शांतिनगर निवासी है. विवाहिता गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट निवासी है. जो वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के बाउरीपाड़ा में अपने परिवार के साथ रह रही है. पीड़िता का बयान दर्ज करते मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola