दुमका के पंकज जेनरल स्टोर में आयकर का सर्वे
Updated at : 10 Mar 2018 5:07 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : आयकर विभाग की दुमका व देवघर के टीम ने दुमका के लगभग 100 ऐसे व्यवसायियों को चिह्नित किया है जिनका कारोबार करोड़ों में है. लेकिन, उन्होंने एडवांस टैक्स जमा नहीं किया है. ऐसे ही एक मामले में गांधी मैदान चौराहा के शमीम मेसर्स पंकज जेनरल स्टोर्स पर आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार […]
विज्ञापन
दुमका : आयकर विभाग की दुमका व देवघर के टीम ने दुमका के लगभग 100 ऐसे व्यवसायियों को चिह्नित किया है जिनका कारोबार करोड़ों में है. लेकिन, उन्होंने एडवांस टैक्स जमा नहीं किया है. ऐसे ही एक मामले में गांधी मैदान चौराहा के शमीम मेसर्स पंकज जेनरल स्टोर्स पर आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार दोपहर सर्वे के लिए पहुंची. सर्वे का कार्य देर रात तक जारी था.
दुमका के पंकज जेनरल…
यह फर्म पंकज कुमार खुड़ानिया का है. पंकज कुमार खुड़ानियां की दुकान के अलावा उनके गोदाम का भी सर्वे किया जा रहा है. इस जांच टीम में दुमका के जिला आयकर पदाधिकारी संजय कुमार सुमन, देवघर के केदारनाथ और मिथिलेश सिंह सहित करीब आधा दर्जन पदाधिकारी व कर्मी शामिल हैं.
आयकर पदाधिकारी संजय सुमन ने बताया कि सर्वे देर रात तक पूरा हो जाने की संभावना है, इसके बाद ही कुछ बता पाना संभव होगा. उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठान द्वारा भी एडवांस टैक्स जमा नहीं किया गया था. इस फर्म के अलावा कई बड़े कारोबारी ऐसे एडवांस कर जमा नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कार्रवाई की जायेगी. अभियान सतत रूप से जारी रहेगा. श्री सुमन ने बताया कि इस फर्म के मालिक पंकज खुड़ानिया द्वारा नोटबंदी के दौरान करीब सवा करोड़ रुपया जमा करने की जांच पहले से ही चल रही है. इस प्रकरण को जोड़कर भी जांच किया जा रहा है.
लगभग 100 ऐसे व्यवसायियों को टीम ने चिह्नित किया है
दुमका व देवघर आयकर की टीम कर रही संयुक्त रूप से सर्वे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




