दुमका के बाबूपुर, जामा के थानदार डुमरिया व काठीकुंड के आमगाछी गांव के जल्द बहुरेंगे दिन

दुमका : कलक्टर्स विलेज के तौर पर बालीजोर गांव को गोद लिए जाने के बाद अब उपायुक्त मुकेश कुमार ने जिला के सभी प्रखंडों के एक-एक गांव गोद लेने का निर्णय लिया है. इसके तहत उन्होंने गुरुवार को तीन गांव क्रमश: दुमका के बाबुपुर, जामा के थानदार डुमरिया तथा काठीकुंड के आमगाछी को गोद लिया. […]
दुमका : कलक्टर्स विलेज के तौर पर बालीजोर गांव को गोद लिए जाने के बाद अब उपायुक्त मुकेश कुमार ने जिला के सभी प्रखंडों के एक-एक गांव गोद लेने का निर्णय लिया है. इसके तहत उन्होंने गुरुवार को तीन गांव क्रमश: दुमका के बाबुपुर, जामा के थानदार डुमरिया तथा काठीकुंड के आमगाछी को गोद लिया. इन तीनों गांवों में पहुंच कर उपायुक्त ने पूरे गांव का भ्रमण किया एवं अधिकारियों से बातचीत कर गांव के विकास का ब्लू प्रिंट तैयार किया. उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण ठान लें,
तो गांव की सूरत बदल सकती है. ग्रामीणों से कहा कि उन्हें ही गांव के विकास की योजना बनानी पड़ेगी, यह गांव उनका है. इसके विकास की भी जिम्मेवारी उनकी है. उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर कैम्प लगाकर सभी प्रकार के पेंशन तथा अन्य योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों को देना सुनिश्चित करें. उन्होंने गांव के लोगों से अपील की कि महिलाओं को हड़िया न बेचने के लिए प्रेरित करें. अपने घर में शौचालय बनायें तथा उसका उपयोग करें. श्रमदान कर अपने गांव को बदलने का संकल्प लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




