शुक्रवार को चार घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक
Updated at : 23 Feb 2018 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

डेढ़ घंटे देर से चलेगी दानापुर-टाटा एक्स देवघर : आसनसोल डिवीजन अंतर्गत सीतारामपुर-झाझा सेक्शन में डाउन लाइन पर शुक्रवार को तुलसीटांड़ व जामताड़ा स्टेशन पर चार घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा. इस दौरान दोनों स्टेशनों पर रेलवे ट्रैक का रखरखाव किया जायेगा. ट्रैफिक ब्लॉक अवधि में कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया […]
विज्ञापन
डेढ़ घंटे देर से चलेगी दानापुर-टाटा एक्स
देवघर : आसनसोल डिवीजन अंतर्गत सीतारामपुर-झाझा सेक्शन में डाउन लाइन पर शुक्रवार को तुलसीटांड़ व जामताड़ा स्टेशन पर चार घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा. इस दौरान दोनों स्टेशनों पर रेलवे ट्रैक का रखरखाव किया जायेगा. ट्रैफिक ब्लॉक अवधि में कुछ ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है. यह जानकारी अासनसोल डिवीजन के पीआरओ आर मित्रो ने दी. उन्होंने बताया कि रखरखाव कार्य को लेकर शुक्रवार की सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक ट्रॉफिक ब्लॉक लिया जायेगा.
इस कारण 63567/63568 आसनसोल-झाझा-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन को ब्लॉक के दिन जसीडीह स्टेशन तक ही चलाया जायेगा. 18184 डाउन दानापुर-टाटा एक्सप्रेस 90 मिनट देर से चलेगी. इसके अलावा 12304 डाउन पूर्वा एक्सप्रेस तथा 13008 डाउन तूफान एक्सप्रेस को ब्लॉक के दौरान सुविधानुसार मार्ग में नियंत्रित किया जायेगा. साथ ही इस सेक्शन की अन्य ट्रेनों के संचालन में भी सुविधानुसार मार्ग में नियंत्रित किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




