थैलेसेमिया पीड़ित बच्चों को लें गोद

Updated at : 23 Feb 2018 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
थैलेसेमिया पीड़ित बच्चों को लें गोद

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विवि के मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल में एनएसएस एवं रक्त अधिकोष दुमका द्वारा आयोजित वोलेंट्री ब्लड डोनर मोटिवेटर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन गुरुवार को किया गया. कार्यक्रम का उद‍्घाटन दीप प्रज्वलित कर कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने किया. मौके पर महाविद्यालय निरीक्षक डॉ पीपी सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ गौरव गांगुली तथा […]

विज्ञापन

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विवि के मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल में एनएसएस एवं रक्त अधिकोष दुमका द्वारा आयोजित वोलेंट्री ब्लड डोनर मोटिवेटर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन गुरुवार को किया गया. कार्यक्रम का उद‍्घाटन दीप प्रज्वलित कर कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने किया. मौके पर महाविद्यालय निरीक्षक डॉ पीपी सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ गौरव गांगुली तथा प्रभारी एनएसएस कॉर्डिनेटर प्रो अंजुला मुर्मू के अलावा वोलेन्ट्री ब्लड मोटिवेटर्स एसोसियशन झारखण्ड के अध्यक्ष सुनील मुखर्जी, सचिव प्रदीप घोषाल,

रक्त अधिकोष प्रकाश कुमार दे एवं अन्य मौजूद थे. सुनील मुखर्जी ने थैलेसीमिया मरीज़ के लिये सभी संस्थाओं से अपील की कि विश्वविद्यालय जैसे संस्थान दो या तीन बच्चे को गोद ले, ताकि उन्हें समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और रक्त अधिकोष में रक्त की उपलब्धता बनी रहे. उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को रक्तदान के बारे में जागरूक ककरने की अपील की. इतना ही नहीं शादी से पहले ब्लड टेस्ट अवश्य कराने का भी सुझाव दिया. मौके पर डॉ हनीफ, डॉ धनंजय मिश्रा आदि ने भी इस कार्यक्रम में भागीदारी निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola