विद्यालय विलय करने से पहले गहनता से करें स्कूल की जांच
Updated at : 17 Feb 2018 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

मनरेगा की स्वीकृत योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश कहा, खराब पड़े चापानलों की मरम्मत कराये पीएचइडी विभाग करौं : प्रखंड कृषि सभागार में शुक्रवार को प्रखंड बीस सूत्री की बैठक ललन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मनरेगा, 14वां वित्त, पीएम आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, जविप्र, बाल विकास, सामाजिक वानिकी, पीएचईडी समेत […]
विज्ञापन
मनरेगा की स्वीकृत योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश
कहा, खराब पड़े चापानलों की मरम्मत कराये पीएचइडी विभाग
करौं : प्रखंड कृषि सभागार में शुक्रवार को प्रखंड बीस सूत्री की बैठक ललन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मनरेगा, 14वां वित्त, पीएम आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, जविप्र, बाल विकास, सामाजिक वानिकी, पीएचईडी समेत अन्य विभागों की समीक्षा किया. मनरेगा समीक्षा में सभी पंचायतों में स्वीकृत योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया. कहा कि कार्य प्रारंभ करने के पूर्व अवश्य रूप से बोर्ड लगायें. पीएम आवास में योग्य लाभुकों को आवास उपलब्ध कराने की बात कही.
बीस सूत्री की बैठक में सदस्यों ने आंगनबाड़ी केंद्र में पानी की समस्या के बारे में जानकारी दिया. जिसमें अध्यक्ष श्री सिंह द्वारा पीएचईडी विभाग को खराब पड़े चापानल को मरम्मति कराने का निर्देश दिया. शिक्षा विभाग के समीक्षा में मर्ज होने वाले विद्यालय को गहनता से जांच कर मर्ज करने की बात कही गयी.
वहीं पाथरोल हाई स्कूल को चहारदीवारी मांग की गयी. साथ ही सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशनरों के लिए प्रखंड मुख्यालय में कैंप लगाने का प्रस्ताव लिया गया. बैठक में बीडीओ अमलजी, थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो, उपाध्यक्ष नंदारानी सिंह, बीइइओ देवेंद्र राय, हरेश्वर कुमार, प्रियंका जायसवाल, सुभाष पांडेय, मार्शल कुल्ला, शिव शंकर महरा, अविनाश रवानी, परमानंद साह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




