नवीन की बहन पहुंची दुमका, आज ले जायेंगे शव

Updated at : 14 Feb 2018 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
नवीन की बहन पहुंची दुमका, आज ले जायेंगे शव

दुमका : दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत लगला गांव के समीप सड़क हादसे में मारे गये मृत नवीन कुमार सिंह की बहन रेखा कुमारी अपनी बेटी व एक अन्य परिजन को लेकर दुमका पहुंची हैं. नवीन के भाई भी जमालपुर से आ रहे हैं. सुबह नवीन के शव को वे लोग जमालपुर […]

विज्ञापन

दुमका : दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत लगला गांव के समीप सड़क हादसे में मारे गये मृत नवीन कुमार सिंह की बहन रेखा कुमारी अपनी बेटी व एक अन्य परिजन को लेकर दुमका पहुंची हैं. नवीन के भाई भी जमालपुर से आ रहे हैं. सुबह नवीन के शव को वे लोग जमालपुर ले जायेंगे. रेखा इससे पहले करहलबिल में उस एएनएम के पास भी पहुंची, जिसके साथ कथित तौर पर नवीन ने घर बसाया था. नवीन काफी लंबे समय से दुमका के करहलबिल में ही रहता था.

इसलिए उसका आधार भी इसी पते पर बना था. एएनएम हादसे के बाद न तो नवीन के शव को देखने पहुंची और न ही उसके शव को लेने. अलबत्ता सारे रिश्ते से भी वह पल्ला झाड़ती रही. इधर, मुकद्दर शेख का शव सोमवार की रात को उसके पिता समसुद्दीन अंसारी को जामा पुलिस ने सौंप दिया. वह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिसरौली गांव का रहनेवाला था. जामा थाना प्रभारी संजय मालवीय ने बताया घटना के बाद मृतक के घरवालों को सूचना दी गयी थी.

मृतक के पिता समसुद्दीन अंसारी देर शाम आकर शव की पहचान की. शव को अपना गांव ले गये. ज्ञात हो कि सोमवार को हुए भीषण सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी थी. गंभीर रूप से घायल दो युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां प्राथमिक उपचार करने के पश्चात मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए बाहर रेफर कर दिया गया था. सोमवार की शाम तक छह शवों को उनके परिजनों द्वारा ले जाया गया था. कुल आठ शवों में सिर्फ नवीन कुमार सिंह का शव अब भी परिजनों के इंतजार में पोस्टमार्टम हाउस में पड़ा हुआ है. जो की शहर के करहड़बिल मुहल्ला का रहनेवाले थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola