48 एटीएम के साथ मेठ धराया

Updated at : 10 Feb 2018 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
48 एटीएम के साथ मेठ धराया

दुमका में कई एटीएम से कर रहा था राशि की निकासी, पुलिस ने दबोचा दुमका : जहां एक ओर संताल परगना के विभिन्न इलाके में दूसरे के खाते से रुपये उड़ाने के गोरखधंधे जारी हैं. इसके लिए फर्जी खाते का इस्तेमाल किया जा रहा है, वहीं एक व्यक्ति के पास से 48 एटीएम बरामद होना […]

विज्ञापन

दुमका में कई एटीएम से कर रहा था राशि की निकासी, पुलिस ने दबोचा

दुमका : जहां एक ओर संताल परगना के विभिन्न इलाके में दूसरे के खाते से रुपये उड़ाने के गोरखधंधे जारी हैं. इसके लिए फर्जी खाते का इस्तेमाल किया जा रहा है, वहीं एक व्यक्ति के पास से 48 एटीएम बरामद होना शुक्रवार को दुमका में चर्चा का विषय बना रहा. इतने एटीएम के साथ नगर थाना की पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के डांडो गांव के विनोद मंडल नाम के युवक को हिरासत में लिया है. इससे देर शाम तक पूछताछ जारी थी. विनोद मंडल मेठ का काम करता है. वह मजदूरों को लेकर अन्य राज्यों में काम कराने के लिए जाता है. शुक्रवार को विनोद एक साथ करीब चार दर्जन एटीएम कार्ड लेकर एटीएम से रुपये निकासी करने दुमका पहुंचा था.
एक साथ एक व्यक्ति के पास इतना एटीएम देख कर स्थानीय लोगों ने नगर थाना को सूचना दे दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विनोद को हिरासत में लेकर एटीएम से संबंधित जानकारी में जुट गयी. नगर थाना प्रभारी राम पूजन सिंह ने बताया एक व्यक्ति द्वारा काफी अधिक एटीएम कार्ड लेकर एटीएम पहुंचने की सूचना मिली. युवक को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है. सभी एटीएम कार्ड मजदूरों का है. मजदूरों को भी पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया था.
साइबर डीएसपी श्रीराम समद मामले की छानबीन कर रहे है. मिली जानकारी के मुताबिक सारे एटीएम आइसीआइसी बैंक द्वारा जारी किया गया है. विनोद ने बताया कि वह मजदूरों को लेह-लद्दाख सहित बाॅर्डर में सड़क निर्माण के लिए मजदूर भेजने का काम करता है. जो मजदूर जाते हैं, वह उनके एटीएम है, जिनके खाते में मजदूरी आती है. यही मजदूरी की रकम निकाल कर वह उनके परिवारों तक पहुंचाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola