बालीजोर की तरह विकसित होंगे 10 और गांव

Updated at : 08 Feb 2018 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
बालीजोर की तरह विकसित होंगे 10 और गांव

स्माइलिंग सारा. दुमका को राष्ट्रीय फलक पर पहुंचाने की कवायद शुरू, शराब बेचना छोड़ इंडस्ट्री से जुडेंगी महिलाएं 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी का दौरा दुमका में हो, शुरू हो गयी तैयारी सांसद आदर्श ग्राम रांगा व राजा सिमरिया को भी विकसित कराने की होगी पहल तेज मुड़ायाम पंचायत देश का पहला पंचायत होगा, […]

विज्ञापन

स्माइलिंग सारा. दुमका को राष्ट्रीय फलक पर पहुंचाने की कवायद शुरू, शराब बेचना छोड़ इंडस्ट्री से जुडेंगी महिलाएं

14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी का दौरा दुमका में हो, शुरू हो गयी तैयारी
सांसद आदर्श ग्राम रांगा व राजा सिमरिया को भी विकसित कराने की होगी पहल तेज
मुड़ायाम पंचायत देश का पहला पंचायत होगा, जहां की महिलाएं हो रही सशक्त
दुमका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल 2018 को देश के 115 में से ऐसे किसी एक जिले का दौरा कर सकते हैं, जहां बहुत अच्छे कार्य हो रहे हैं. जो उदाहरण बन रहा है. दुमका जिला प्रशासन ऐसे में इन 115 जिलों में से आगे निकलने की कवायद में जुटा है. ताकि पीएम का आगमन धरती पर सुनिश्चित हो सके. बालीजोर गांव को दुमका डीसी मुकेश कुमार ने गोद लिये जाने के बाद वहां आये बदलाव, शराब बेचनेवाली महिलाओं को फुटवियर इंडस्ट्री से जोड़ने व पूरे गांव में हो रहे समग्र विकास को देख 25 जनवरी को सीएम रघुवर दास का वहां आ चुके हैं.
अब कोशिश की जा रही है कि पीएम भी वहां पहुंचे. इसके लिए 1000 महिलाओं को एसएचजी के जरिये जिला प्रशासन फुटवियर इंडस्ट्री बालीवियर से जोड़ रहा है. वहां मिली सफलता के बाद जिले के सभी 10 प्रखंडों में ऐसे एक-एक गांव को विकसित किया जायेगा. पत्रकारों से बातचीत में अपनी टीम के साथ मौजूद डीसी मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी कोशिश है कि शराब बेच कर आजीविका चलानेवाली महिलाओं को सम्मान से जीने का अवसर मिले.
इसलिए बाली फुटवियर, बासुकि अगरबत्ती जैसे ब्रांड लाने की कोशिश की गयी है. स्माइलिंग सारा जैसे अभियान छेड़े गये हैं, ताकि शराब बनाने-बचने वाली महिलाओं की मैपिंग करायी जा सके. दूसरे रोजगार उन्हें उपलब्ध करायी जा सके. डीडीसी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में 15379, 2017-18 में 14117 व वर्ष 2018-19 के लिए 6250 प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण का लक्ष्य मिला है. 2016-17 के 5500 आवास निर्माण पूरा हो चुका है. मनरेगा में 70 प्रतिशत कार्य दिवस सृजित कर दिया गया है. कुल 11425 योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है. इसमें 90 प्रतिशत मजदूरी का भुगतान भी डीबीटी के माध्यम से हो चुका है.
पंख से भरेंगे निरक्षर व अभिवंचित बच्चे शैक्षणिक उड़ान
एडीपीओ अनूप माइकल केरकेट्टा ने बताया कि जिले में पंख अर्थात पढ़ना अब नहीं कठिन है के तहत वैसे बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जायेगा, जो निरक्षर हैं अथवा शिक्षा से वंचित हैं. यह अभियान हालांकि 6-14 वर्ष के बच्चों के लिए ही चलाया जायेगा, जिसकी शुरुआत शुक्रवार से होगी. मध्य विद्यालय कड़हलबिल में तथा शास्त्री स्मारक मध्य विद्यालय में इसका संचालन होगा.
मैट्रिक के 31 व इंटर के 9 परीक्षा केंद्र
जिला शिक्षा पदाधिकारी धर्मदेव राय ने बताया कि जैक ली जानेवाली मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र निर्धारित किये जा चुके हैं. दुमका जिले में मैट्रिक के 31 व इंटरमीडिएट के 9 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. किसी भी परीक्षार्थी को 5-6 किमी से अधिक दूर न जाना पड़े, इसका ध्यान रखा गया है. स्थापना अनुमति एवं स्थापना प्रस्वीकृति प्राप्त संस्थानों में इस बार केंद्र नहीं बनाये जाने का निर्देश था. विभागीय आदेश पर दो केंद्र व रीता शिकारीपाड़ा एवं एएन इंटर कॉलेज में बनाये गये हैं.
ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई
डीसी मुकेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि जिले में ट्रैफिक नियमों के सख्ती से अनुपालन करने के लिए कार्रवाई की जायेगी. दोपहिया वाहन में चलनेवालों को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा. पिछली सीट पर बैठे शख्स को भी हेलमेट पहनना होगा. हेलमेट न पहनने पर अब वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई भी होगी. फोर ह्वीलर चलाने वाले के लिए सीट बेल्ट बांधना भी जरूरी होगा. ट्रकों की भी जांच करायी जायेगी और नशे की हालत में गाड़ी चलानेवाले चालक का लाइसेंस रद्द होगा. इसके लिए ब्रिद एनालाइजर से जांच करायी जायेगी. डीटीओ को टीम बना कर कार्रवाई के निर्देश दिये गये.
मार्च तक ओडीएफ कराने का लक्ष्य
श्री कुमार ने बताया कि मार्च महीने तक दुमका जिले को बेसलाइन के आधार पर ओडीएफ बनाने का लक्ष्य है. इसके लिए लगातार शौचालय के निर्माण हो रहे हैं और उसके व्यवहार के लिए जागरुकता लाने की कोशिश हो रही है. मौके पर मौजूद डीडीसी शशि रंजन ने बताया कि सात प्रखंडों में प्रखंड सह अंचल कार्यालय बनाये जाने का काम शुरु कर दिया गया है, जरमुंडी में भी कार्य जल्द शुरू कर दिया जायेगा.
एसएमएस से मिलेगी कोर्ट में डेट की सूचना
अपर समाहर्ता इंदु गुप्ता ने बताया कि आनलाइन लगान को प्रभावी ढंग से जिले में लागू किया जा चुका है. प्रधानों को टैब उपलब्ध कराये गये हैं. जल्द ही उनकी एक और ट्रेनिंग होगी. अब राजस्व से संबंधित इ कोर्ट की भी व्यवस्था शुरू हो गयी है. ऑनलाइन काउज लिस्ट उपलब्ध होंगे. डीसी, एसी, एसडीओ के कोर्ट में वादी-परिवादी को जल्द ही डेट के बारे में सूचना भी मोबाइल मैसेज से मिलने लगेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola