अवैध वसूली रैकेट का एक आरोपित गिरफ्तार
Updated at : 08 Feb 2018 4:54 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. गुप्त सूचना पर मुफस्सिल थाने के छापेमारी दल ने दबोचा, समस्तीपुर का रहनेवाला है युवक रामपुर चौक पर पास कराता था ट्रक, एएसआइ ने दर्ज करायी प्राथमिकी दुमका नगर : दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर चौक के पास ट्रकों से अवैध वसूली करने व अवैध व ओवरलोड ट्रकों को पास […]
विज्ञापन
कार्रवाई. गुप्त सूचना पर मुफस्सिल थाने के छापेमारी दल ने दबोचा, समस्तीपुर का रहनेवाला है युवक
रामपुर चौक पर पास कराता था ट्रक, एएसआइ ने दर्ज करायी प्राथमिकी
दुमका नगर : दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर चौक के पास ट्रकों से अवैध वसूली करने व अवैध व ओवरलोड ट्रकों को पास कराने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सहायक अवर निरीक्षक शशिकांत ठाकुर के बयान पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया लिया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मंगलवार को उन्हें सूचना मिली थी की रामपुर चौक में सुशील कुमार राय उर्फ भोला नाम का युवक जो समस्तीपुर का रहनेवाला है. वह रामपुर चौक में खड़ा होकर अवैध व ओवरलोड ट्रकों को पुलिस की नजर से बचा कर पैसे लेकर पास कराने का काम कर रहा था.
थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई छापेमारी दल का गठन किया. छापेमारी दल तुरंत मौके पर पहुंची तो पाया कि वास्तव में आरोपित ट्रक चालकों से अवैध रुपये की वसूली कर रास्ते में पुलिस नहीं रहने की जानकारी दे रहा था. पुलिस को आते देख आरोपित घटनास्थल से भाग गया. इस क्रम में सुशील कुमार राय उर्फ भोला को धर बोचने में पुलिस को सफलता मिली. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अवैध वसूली का कारोबार लंबे समय से चल रहा था. इसमें कई लोग संलिप्त हैं. दल में सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह, शशिकांत ठाकुर और जवान बबन प्रसाद सिंह शामिल थे.सूत्रों के अुनसार अवैध वसूली का रैकेट पूरे जिले में काम कर रहा है.
पासिंग के धंधे में किंगपिन है गौतम
जिले में तीन साल से है सक्रिय
खबर है कि जिले में बिहार के गौतम नाम का एक शख्स गाड़ी पासिंग के धंधे का किंगपीन है. वह लगभग 32-33 साल का है. लंबा कद-काठी का है. सूत्र बताते हैं कि वह दुमका में रहता है. इस धंधे में तीन साल से सक्रिय है और सांठगांठ कर धंधे को चलाते रहा है. उसके कई लोग हैं, जो उसके इस गोरखधंधा में सहयोग करते हैं. सूत्र बताते हैं कि गौतम के सहयोगी भी बिहार का ही है. कुछ स्थानीय लोग भी उसके नेटवर्क से जुड़े हैं. सूत्रों के मुताबिक 70 से 80 ट्रक औसतन वह पार कराता था. ट्रक चालकों को रात में भी धमका कर वसूली की जाती थी.
पिछले साल धराये थे नेटवर्क के तीन सदस्य
दुमका के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने ही 11 जुलाई 2017 को भी ओवरलोड व बिना वैध दस्तावेजों के स्टोन चिप्स लदे ट्रकों को राज्य की सीमा से बाहर तक निकलवाने का काम करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया था. उसके तीन सदस्यों तथा सात ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने तब आठ ट्रक भी जब्त किया था. रैकेट के द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सफेद रंग की एक स्कार्पियो भी जब्त की थी. मुख्य रुप से यह गिरोह शिकारीपाड़ा से स्टोन चिप्स लेकर बिहार जाने वाले ट्रकों से सांठगांठ कर उनसे पैसा लेकर वाहनों को झारखंड की सीमा से बाहर निकलवाता रहा है. यह रैकेट पुलिस और परिवहन विभाग के हर अधिकारी की गतिविधि पर नजर रखता है और मौका मिलने पर ट्रकों को सीमा से पार करा देता है. पुलिस रैकेट के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




