अनुशासनहीनता के आरोप में हटाये गये कॉलेज के शिक्षक
Updated at : 07 Feb 2018 5:06 AM (IST)
विज्ञापन

मधुपुर कॉलेज का मामला, अनुशासन समिति की बैठक में वीसी ने की कार्रवाई प्रभारी प्राचार्य ने विवि प्रबंधन से की थी शिकायत, दुर्व्यवहार का लगाया था आरोप तीन सदस्यीय कमेटी ने की थी मामले की जांच दुमका : सिदो-कान्हू मुर्मू विवि के अनुशासन समिति ने बैठक कर संस्कृत विषय में संविदा पर बहाल किये गये […]
विज्ञापन
मधुपुर कॉलेज का मामला, अनुशासन समिति की बैठक में वीसी ने की कार्रवाई
प्रभारी प्राचार्य ने विवि प्रबंधन से की थी शिकायत, दुर्व्यवहार का लगाया था आरोप
तीन सदस्यीय कमेटी ने की थी मामले की जांच
दुमका : सिदो-कान्हू मुर्मू विवि के अनुशासन समिति ने बैठक कर संस्कृत विषय में संविदा पर बहाल किये गये शिक्षक सुनील कुमार मीणा को सेवा मुक्त कर दिया है. मंगलवार को वीसी प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में यह बैठक हुई. इसमें अनुशासनहीनता के मामले में मधुपुर कॉलेज मधुपुर में पदस्थापित किये गये श्री मीणा पर यह कार्रवाई का निर्णय लिया गया. श्री मीणा के खिलाफ मधुपुर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ने विवि प्रबंधन को शिकायत की थी. धमकी देने जैसे कई गंभीर आरोप लगाये थे. विवि के डीएसडब्ल्यू डॉ गौरव गंगोपाध्याय, कुलानुशासक डॉ बीके ठाकुर व महाविद्यालय निरीक्षक डॉ पीपी सिंह की तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने मामले की जांच की थी.
बताया जा रहा है कि जब यह कमेटी जांच के लिए पहुंची थी. श्री मीणा ने दुर्व्यवहार किया. तत्काल श्री मीणा का तबादला साहिबगंज कॉलेज कर दिया गया था. लेकिन वहां जाकर तुरंत ज्वाइन करने बजाय उसने आत्महत्या की धमकी दे डाली. विवि प्रशासन ने ऐसी हरकत को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




