ग्रामीणों का बैंक खाता किराये पर ले ठगी कर रहे हैं साइबर अपराधी

Updated at : 07 Feb 2018 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों का बैंक खाता किराये पर ले ठगी कर रहे हैं साइबर अपराधी

दुमका : प्रमंडल के तीन जिले जामताड़ा, देवघर और दुमका साइबर अपराध का गढ़ बन चुके है, जहां से देश के विभिन्न हिस्से में रहने वाले लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है. हालांकि जांच और त्वरित कार्रवाई से ऐसे साइबर अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है, लेकिन पुलिस के लिए पश्चिम […]

विज्ञापन

दुमका : प्रमंडल के तीन जिले जामताड़ा, देवघर और दुमका साइबर अपराध का गढ़ बन चुके है, जहां से देश के विभिन्न हिस्से में रहने वाले लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है. हालांकि जांच और त्वरित कार्रवाई से ऐसे साइबर अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है, लेकिन पुलिस के लिए पश्चिम बंगाल से आनेवाले फर्जी सिमकार्ड अब सिरदर्द बन रहे हैं.

पश्चिम बंगाल व बिहार से ऐसे नंबर लाये जा रहे हैं. संताल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अखिलेश कुमार झा ने बताया कि इस इलाके में तो फर्जी तरीके से सिमकार्ड की बिक्री पर अंकुश लगाये जाने तथा कई मामलों में कड़ी कार्रवाई होने से यहां ऐसे सिम नहीं बेचे जा रहे हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल और से ऐसे फर्जी सिमकार्ड पहुंचने की जानकारी मिल रही है और उसके जरिये अभी साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. जिसके लिए संबंधित पदाधिकारियों से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है.

ग्रामीणों का बैंक खाता…
उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि साइबर अपराध को लेकर कड़ी और त्वरित कार्रवाई हो रही है, जिसका परिणाम है कि पिछले चार महीने में इन तीन जिलों में 217 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है तथा साइबर अपराध के जरिये ठगी गयी राशि के अलावा उन पैसों से खरीदे गये सामान भी बरामद किये गये हैं. भारी संख्या में सिमकार्ड, मोबाइल, लैपटॉप भी बरामद हुए हैं,
संताल में सख्ती के बाद…
जिनके जरिये साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया जाता था.
500 से अधिक संदिग्ध खाते, हो रहा सत्यापन
पुलिस उपमहानिरीक्षक अखिलेश कुमार झा ने बताया कि इन क्षेत्रों में 500-600 बैंक खाते संदिग्ध पाये गये हैं. जिनके सत्यापन का कार्य चल रहा है. जांच के बाद ऐसे खातेधारियों पर भी कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि बहुत से खाते ऐसे हैं, जिसका संचालन किसी दूसरे के द्वारा किया जा रहा है. कुछ मामलों में खाते के किराये में देने या फिर बरगला कर ले लिये जाने तथा उसका साइबर अपराधियों द्वारा संचालन किये जाने के मामले सामने आये हैं. जिन संदिग्ध खाताधारक द्वारा अवैध कार्य में खाता लगाया गया है, उनकी पहचान कर कार्रवाई की जा रही है. बैंक प्रबंधक एवं कर्मी से भी संदिग्ध खाताधारकों की पहचान करने का अनुरोध किया गया है.
ऑनलाइन इन्वेस्टिगेशन को-ऑपरेशन से हो रही सुविधा
श्री झा ने बताया कि इंटर स्टेट ऑनलाइन इन्वेस्टिगेशन को-ऑपरेशन से साइबर अपराध में काफी सहुलियत हुई है. झारखंड पुलिस की यह नायाब पहल है. अब विभिन्न राज्यों से संवाद स्थापित कर अनुसंधान को लेकर संपर्क किया जा रहा है. ऐसे में ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई हो जा रही है. लोगों की जागरुकता का भी लाभ मिल रहा है. अब तक 250 से अधिक ऐसे ऑनलाइन रिक्वेस्ट आये हैं और अनुसंघान कर ऐसे मामलों में कार्रवाई हुई है तथा साइबर अपराध घटे हैं.
संताल में सख्ती, बिहार-बंगाल से ला रहे सिम
217 साइबर अपराधी हुए गिरफ्तार
1898 सिमकार्ड ब्लॉक कराये गये
415 मोबाइल फोन किये गये बरामद
2170072 रुपये नगद किये गये बरामद
100 एटीएम कार्ड किये गये बरामद
115 पासबुक भी हुए जब्त
71 दुपहिया-चारपहिया वाहनों को किया गया जब्त
113 बैंक खाते किये गये फ्रीज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola