मॉडर्न होंगे दुमका नगर समेत आधा दर्जन थाने

Updated at : 01 Feb 2018 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
मॉडर्न होंगे दुमका नगर समेत आधा दर्जन थाने

दो-दो करोड़ की लागत से होगा नये थाना भवन का निर्माण गृह विभाग ने थाना भवन का डिजाइन किया स्वीकृत, जल्द निकलेगा टेंडर दुमका : दुमका जिले के आधे दर्जन थाने के नये भवन बनाये जायेंगे. सरकार के स्तर से इसके लिए अनुमति भी मिल गयी है. जल्द ही इसके लिए निविदा की प्रक्रिया शुरू […]

विज्ञापन

दो-दो करोड़ की लागत से होगा नये थाना भवन का निर्माण

गृह विभाग ने थाना भवन का डिजाइन किया स्वीकृत, जल्द निकलेगा टेंडर
दुमका : दुमका जिले के आधे दर्जन थाने के नये भवन बनाये जायेंगे. सरकार के स्तर से इसके लिए अनुमति भी मिल गयी है. जल्द ही इसके लिए निविदा की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. ये भवन दो-दो करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे. इन भवनों का जो डिजाइन होगा, उसमें एकरूपता होगी. दरअसल, गृह विभाग ने थाने के भवन के निर्माण के लिए एक डिजाइन स्वीकृत कर रखा है. उसी मॉडल डिजाइन के आधार पर अब सारे थाने बन रहे हैं. दुमका में अब तक उस मॉडल डिजाइन से गोपीकांदर का थाना बना है.
खपरैल मकान में चल रहा नगर थाना : पुलिस महकमा अपनी कार्यपद्धति को धीरे-धीरे स्मार्ट पुलिसिंग में तब्दील कर रही है. पर अब भी उपराजधानी दुमका का नगर थाना खपरैल मकान में ही चल रहा है. इसी खपरैल मकान को तोड़ कर ही नया थाना भवन नगर में बनाया जायेगा. दो मंजिला रहने की वजह से जगह की कमी काफी हद तक दूर हो जायेगी. अभी दुमका नगर थाना का जो भवन है, वह काफी छोटा है. पुलिसकर्मियों के लिए बैरक भी उतना बड़ा नहीं है. पूरा थाना एक कमरे में चलता है. एक छोटे से कमरे में इंस्पेक्टर बैठते हैं. अन्य पुलिस पदाधिकारी यथा अवर निरीक्षक सहायक अवर निरीक्षक के बैठने के लिए कोई जगह नहीं होती. नगर थाना में हाजत है, लेकिन महिलाओं के लिए नहीं. महिलाओं के लिए बने हाजत को मालखाना के रूप में इस्तेमाल में लाया जा रहा है.
छह थाने का भवन है जर्जर
दुमका जिले के कुल छह थाने पुराने व जर्जर भवनों में चल रहे हैं. उनमें दुमका नगर के अलावा मसलिया, रानीश्वर, रामगढ़, जरमुंडी व हंसडीहा के थाना शामिल हैं. नये भवनों के निर्माण से जिले के पुलिस की सेवा में भी बदलाव होने की उम्मीद है.
दुमका नगर के साथ-साथ आधे दर्जन थाने के लिए भवन निर्माण को लेकर स्वीकृति मिल गयी है. इस दिशा में अब निविदा की प्रक्रिया शुरू होगी और निर्माण कराया जायेगा. भवन बनने से कामकाज में सुविधा होगी.
मयूर पटेल, एसपी दुमका
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola