फांसी लगा कर छात्र ने की आत्महत्या

Updated at : 01 Feb 2018 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
फांसी लगा कर छात्र ने की आत्महत्या

काठीकुंड : प्रखंड के बड़ा काठीकुंड के 12 वर्षीय छात्र ने सोमवार देर रात फांसी लगा कर अपनी जान दे दी. मिली जानकारी के मुताबिक अमित बास्की मध्य विद्यालय काठीकुंड का छात्र था. हर रोज विद्यालय के लिए घर से निकलने के बाद अपने दोस्तों के साथ विद्यालय से बाहर समय गुजारता था. छुट्टी के […]

विज्ञापन

काठीकुंड : प्रखंड के बड़ा काठीकुंड के 12 वर्षीय छात्र ने सोमवार देर रात फांसी लगा कर अपनी जान दे दी. मिली जानकारी के मुताबिक अमित बास्की मध्य विद्यालय काठीकुंड का छात्र था. हर रोज विद्यालय के लिए घर से निकलने के बाद अपने दोस्तों के साथ विद्यालय से बाहर समय गुजारता था. छुट्टी के समय से घर पहुंच जाता था. इस बात की जानकारी जब उसके मामा की लगी तो परिवार वाले सही जानकारी लेने में जुट गये. इधर, छात्र अमित को इस बात की जानकारी हुई, तो उस दिन डर से वह घर नहीं गया. घर के पास बनी पुआल की झोपड़ी में ही वह अपने दोस्त के साथ सो गया. अहले सुबह किसी के जगने से पहले ही घर के पास ही फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola