उपराजधानी में बनेगा भव्य बस पड़ाव : अमिता

दुमका : नगर परिषद् की अध्यक्षा अमिता रक्षित ने कहा है कि जल्द ही दुमका में भव्य बस पड़ाव बनेगा. इसके लिए नगर विकास विभाग ने पहल शुरू कर दी है. उन्होंने अपने आवास में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि यह बस पड़ाव अभी के प्राइवेट बस स्टैंड व मैक्सी स्टैंड को मिल कर […]
दुमका : नगर परिषद् की अध्यक्षा अमिता रक्षित ने कहा है कि जल्द ही दुमका में भव्य बस पड़ाव बनेगा. इसके लिए नगर विकास विभाग ने पहल शुरू कर दी है. उन्होंने अपने आवास में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि यह बस पड़ाव अभी के प्राइवेट बस स्टैंड व मैक्सी स्टैंड को मिल कर बनाया जायेगा. इसमें अत्याधुनिक सुविधायें होंगी. उन्होंने कहा कि पहले होल्डिंग टैक्स से सरकार को केवल 10 लाख का राजस्व मिलता था. लेकिन सरकार और नगर परिषद के प्रयास से यह बढ़ कर 1.30 करोड़ पहुंच गया है. जलापूर्ति योजना की वजह से नगर परिषद को सलाना 70 से 75 लाख रुपये राजस्व के रूप में मिल रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के समय 35 घोषणाएं उन्होंने की थी. उसमें 30 पर काम कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




