मसीही प्रचारकों ने राज्य व देश की खुशहाली के िलए प्रभु से की कामना झारखंड प्रार्थना महोत्सव

Updated at : 28 Jan 2018 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
मसीही प्रचारकों ने राज्य व देश की खुशहाली के िलए प्रभु से की कामना झारखंड प्रार्थना महोत्सव

दुमका : दुमका के कोदोखिचा के पास यीशु बुलाता है…झारखंड प्रार्थना महोत्सव का आयोजन किया गया है. इसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मसीही प्रचारक डॉ पॉल दिनाकरन संबोधित कर रहे हैं. झारखंड व अपने देश भारत की उन्नति-खुशहाली के अलावा यहां रहनेवाले हरेक व्यक्ति के लिए प्रभु की कृपा के लिए प्रार्थना की. डॉ दिनाकरन ने […]

विज्ञापन

दुमका : दुमका के कोदोखिचा के पास यीशु बुलाता है…झारखंड प्रार्थना महोत्सव का आयोजन किया गया है. इसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मसीही प्रचारक डॉ पॉल दिनाकरन संबोधित कर रहे हैं. झारखंड व अपने देश भारत की उन्नति-खुशहाली के अलावा यहां रहनेवाले हरेक व्यक्ति के लिए प्रभु की कृपा के लिए प्रार्थना की. डॉ दिनाकरन ने कहा कि यदि हम सभी अपने विचार और कर्म अच्छे कर लें, तो पूरी दुनिया बदल जायेगी़ प्रभु यीशु ने हमें हृदय परिवर्तन का मार्ग दिखाया है़

हमें सच्चाई के मार्ग पर चलने और एक दूसरे से प्रेम की नसीहत दी है़ शुक्रवार की देर शाम प्रार्थना सभा की शुरुआत हुई. इसमें कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी, शिकारीपाड़ा विधायक सह पूर्व मंत्री नलिन सोरेन, जिला परिषद‍् अध्यक्ष जॉयस बेसरा, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य विशप जयराज मार्क वगैरह शामिल हुए. इस प्रार्थना सभा को सफल बनाने में आयोजन समिति से जुड़े सोलोमन जोन, डॉ जोन सोरेन, विशप आरफान जोन, डॉ प्रमोदिनी हांसदा, इग्निशियस मरांडी आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं. इससे पूर्व दुमका में डॉ पॉल दिनाकरन ने प्रेयर टॉवर का भी शुभारंभ किया. इस प्रेयर टॉवर में कॉल कर या पहुंच कर कोई भी शख्स प्रार्थना करा सकता है. यह प्रेयर टॉवर प्रो स्टीफन मरांडी के घर पर ही स्थापित हुई है.

झारखंड में विवि खोलना चाहते हैं दिनाकरन
डॉ दिनाकरन ने शुक्रवार को दुमका के राजभवन में मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी मुलाकात की. उन्होंने वहां झारखंड और झारखंड में रहने वाले तमाम लोगों के लिए प्रार्थना भी की. उन्होंने अपनी प्रार्थना में परमपिता से कहा कि वे उन्हें उनके प्रयासों को सफल करने की आशीष दें. डॉ दिनाकरन ने बताया कि राज्य के अगुवा लोगों के लिए प्रार्थना का ध्येय यह है कि वे जनता की उम्मीदों पर खरे उतरें. मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि कोयंबटूर में संचालित कारुणया विश्वविद्यालय को वे झारखंड में खोलना चाहते हैं.
इसके लिए उन्होंने झारखंड सरकार से अनुरोध भी किया है, ताकि मेडिकल व एग्रीकल्चर की पढ़ाई के साथ-साथ वे यहां स्कूल और हॉस्पिटल की स्थापना करा सकें. उन्होंने बताया कि इजराइल के साथ वहां के छह विवि से कारुणया विवि ने एयरोस्पेस, बायोटक्नोलोजी, फूड प्रोसेसिंग और हेल्थ केयर का तथा कनाडा के साथ फूड टेक्नोलाजी का करार किया हुआ है. अगर यहां विवि खोलने का अवसर झारखंड सरकार प्रदान करती है तो कौशल विकास का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola