हत्यारोपितों का बयान दर्ज

Updated at : 20 Jan 2018 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
हत्यारोपितों का बयान दर्ज

दुमका कोर्ट : दुमका के चतुर्थ अपर जिला सत्र न्यायाधीश सुरेंद्रनाथ मिश्रा की अदालत में शुक्रवार को पाकुड़ के एसपी अमरजीत बलिहार के हत्या के मामले में शामिल सभी अभियुक्तों को कड़ी सुरक्षा में दुमका के सेंट्रल जेल से लाकर पेश किया गया. जिन अभियुक्तों की अदालत में पेशी हुई और बयान दर्ज कराया गया. […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट : दुमका के चतुर्थ अपर जिला सत्र न्यायाधीश सुरेंद्रनाथ मिश्रा की अदालत में शुक्रवार को पाकुड़ के एसपी अमरजीत बलिहार के हत्या के मामले में शामिल सभी अभियुक्तों को कड़ी सुरक्षा में दुमका के सेंट्रल जेल से लाकर पेश किया गया. जिन अभियुक्तों की अदालत में पेशी हुई और बयान दर्ज कराया गया. उसमें नक्सली वकील हेंब्रम, सनातन बास्की, सुखलाल उर्फ प्रवीर दा, मानवेल मुर्मू ,मानवेल मुर्मू, सतन बेसरा व लोविन मुर्मू शामिल थे. इन नक्सलियों को न्यायालय ने उनपर लगे आरोप को सुनाया. बताया कि उन सभी पर पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार समेत उनके साथ दुमका से पाकुड़ लौट रहे अन्य पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप है. अभियुक्तों ने कहा कि इस मामले में उन्हें झूठा फंसा दिया गया है.

दो जुलाई 2013 को शहीद हो गये थे बलिहार
उल्लेखनीय है कि दुमका में तत्कालीन डीआइजी प्रिया दूबे की बैठक में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे पाकुड़ एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या नक्सलियों ने गोविंदपुर-साहिबगंज एडीबी रोड में काठीकुंड के अमतल्ला के पास कर दी थी. एसपी बलिहार व अन्य ने जवाबी फायरिंग भी की थी, लेकिन नक्सलियों से घिर जाने की वजह से तथा अंधाधुंध फायरिंग की वजह से बलिहार समेत छह पुलिस कर्मी शहीद हो गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola