रमेश एक्का व सोनाल्यूस सोरेन को किया रेफर

दुमका : शहर के बांधपाड़ा मुहल्ला में रविवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में घायल सहायक अवर निरीक्षक रमेश एक्का व सोनाल्यूस सोरेन को सोमवार को बेहतर इलाज के बाहर रेफर कर दिया गया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एएसआइ रमेश एक्का को रांची व सोनाल्युस सोरेन को देवघर इलाज के लिए परिजनों […]
दुमका : शहर के बांधपाड़ा मुहल्ला में रविवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में घायल सहायक अवर निरीक्षक रमेश एक्का व सोनाल्यूस सोरेन को सोमवार को बेहतर इलाज के बाहर रेफर कर दिया गया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एएसआइ रमेश एक्का को रांची व सोनाल्युस सोरेन को देवघर इलाज के लिए परिजनों ले गये हैं. रविवार रात दो कारों की आमने-सामने टकराने से अवर निरीक्षक शांति प्रकाश एक्का, सहायक अवर निरीक्षक रमेश एक्का व सोनाल्युस सोरेन गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी.
वहीं इस घटना में दूसरा कार का चालक दिलीप चित्रकार भी बुरी तरह जख्मी हो गया था. स्थानीय लोगों की सहायता से कार का गेट तोड़कर सभी घायलों को निकाला गया. निजी वाहन व पीसीआर वाहन की सहायता से घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल ले जाने के क्रम में अवर निरीक्षक शांति प्रकाश एक्का की मौत हो गयी थी.
अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. नगर थाना पुलिस ने अवर निरीक्षक शांति प्रकाश एक्का शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. वह रांची गुमला के भरोन थाना क्षेत्र रहनेवाले थे. श्री एक्का के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन मैदान में अंतिम सलामी दी गयी. मौके पर एसपी मयूर पटेल, डीएसपी अशोक कुमार सिंह, रौशन गुड़िया, श्रीराम समद के साथ जिला के सभी थाना प्रभारी और जवान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




