िनकाय चुनाव में उम्मीदवार उतारेगा जदयू
Updated at : 16 Jan 2018 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का स्वतंत्र उम्मीदवार देने का िकया एलान दुमका : जिला जनता दल यूनाइटेड की बैठक सोमवार को सुधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें दुमका नगर परिषद व बासुकिनाथ नगर पंचायत चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी देने का ऐलान किया गया. श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के बाद कहा […]
विज्ञापन
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का स्वतंत्र उम्मीदवार देने का िकया एलान
दुमका : जिला जनता दल यूनाइटेड की बैठक सोमवार को सुधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें दुमका नगर परिषद व बासुकिनाथ नगर पंचायत चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी देने का ऐलान किया गया. श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के बाद कहा कि दोनों निकाय के लिए जनता दल यूनाइटेड किसी दूसरे दल से गठबंधन करने की बजाय स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी. अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर उम्मीदवार देगी. बैठक में जिला अध्यक्ष ने पार्टी के सभी प्रकोष्ठ को संगठनात्मक रूप से निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की. महिला प्रकोष्ठ व युवा प्रकोष्ठ को इसके लिए विशेष रूप से तैयारी में जुटाने तथा रणनीति बनाकर जीत सुनिश्चित कराने पर बल दिया. रांची में होनेवाले राज्यस्तरीय सम्मेलन को लेकर भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिया.
सदस्यता अभियान व राज्य सम्मेलन को लेकर प्रखंडवार प्रभारी भी नियुक्त किये गये. इसमें रानीश्वर प्रखंड के लिए सुधेश कुमार सिंह, शिकारीपाड़ा व काठीकुंड के लिए सुनील बेसरा व कालो मंडल, जामा के लिए विनोद मुर्मू व रवि मरांडी, मसलिया के लिए राकेश राउत, दुमका नगर के लिए राकेश कुमार महतो व पवन साह, जरमुंडी के लिए मिथिलेश वर्मा, दुमका ग्रामीण के लिए राजू हरि व हैदर अली तथा सरैयाहाट के लिए मिथिलेश वर्मा प्रभारी बनाये गये. बैठक में अवधेश नाथ शरण, देवीसल हांसदा, राकेश कुमार महतो, हैदर अली, प्रियव्रत झा, रविंद्र पंडा, तारणी मंडल, रफीक अंसारी, महफूज अंसारी, सुधीर कुमार, राजू हरि, वीणा देवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




