नशे में धुत्त ऑटो चालक ने बाइक में मारी ठोकर

दुमका : नशे में धुत्त एक ऑटो चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. इससे बाइक क्षतिग्रस्त हा गयी है. घटना को अंजाम देकर भागने के क्रम में ऑटो चालक ने केंद्रीय कारा के चहारदीवारी में धक्का मार दिया. स्थानीय लोगों नशे में धुत्त ऑटो चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. […]
दुमका : नशे में धुत्त एक ऑटो चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. इससे बाइक क्षतिग्रस्त हा गयी है. घटना को अंजाम देकर भागने के क्रम में ऑटो चालक ने केंद्रीय कारा के चहारदीवारी में धक्का मार दिया. स्थानीय लोगों नशे में धुत्त ऑटो चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. दुर्घटना में बाइक चालक को हल्की चोट लगी है. स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को अपने साथ थाना ले गयी. बाइक सवार युवक कुम्हारपाड़ा मुहल्ला का रहनेवाला है. समाचार लिखे जाने तक ऑटो चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




